भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर से करिशमा कर दिखाया है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों यानी(Common Wealth Games) के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा कर नया मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें कि इस तरह से भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम इंडिया पांचवीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1998, 2010, 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची थी। 2010 और 2014 में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी,लेकिन जीतने में सफल नहीं रही थी।
वेल्स के खिलाफ भारत के लिए उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा तीन गोल दाग कर हैट्रिक लगाई है। उन्होंने बर्मिंघम में दूसरी बार गोल की हैट्रिक लगाई। इससे पहले घाना के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में भी हरमनप्रीत ने तीन गोल दागे थे। हरमन ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। वहीं, एक गोल गुरजंत सिंह ने किया। वेल्स के लिए एकमात्र गोल गैरेथ फरलोंग ने ड्रैग फ्लिक से किया।
मिली जानकारी के मुताबिक भारत के लिए इस मैच में जीतना या ड्रॉ करना बेहद जरूरी था। आपको बता दें क्यों कि मैच से पहले भारत के सात और वेल्स के छह अंक थे और इंग्लैंड के सात अंक हैं। हारने पर टीम इंडिया पर बाहर होने की संभावना बढ़ रही थी। हालांकि, अब भारतीय टीम जीत चुकी है। भारत के ग्रुप यानी ग्रुप-बी से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली दो टीमें मिल चुकी हैं। भारत और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…
Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…
This website uses cookies.