Advertisement
बड़ी ख़बर

पाकिस्तान में मिसाइल गिरने पर भारत ने जताया खेद, जानें क्या है असल मामला

Share
Advertisement

तकनीकी खराबी के कारण नियमित रखरखाव के दौरान दुर्घटनावश एक मिसाइल चल गई। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने दुर्घटनावश मिसाइल चल जाने की घटना को गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह मिसाइल दुर्घटनावश चली और पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी। हालांकि इस घटना में किसी जानमाल की क्षति नहीं हुई। मंत्रालय ने घटना पर उच्च स्तरीय जाँच का आदेश दिया है।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि तकनीकी खराबी के कारण नौ मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान दुर्घटनावश एक मिसाइल चल गई। मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी और घटना को ‘अत्यंत खेदजनक’ बताया।

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि एक मिसाइल भारत की ओर से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में पहुंची और खानेवाल जिले में मियां चन्नू इलाके के पास गिर गई।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ने दुर्घटनावश मिसाइल चल जाने की घटना को गंभीरता से लिया है। सरकार ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘तकनीकी खराबी के कारण नौ मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान दुर्घटनावश एक मिसाइल चल गई।’’ बयान में कहा गया, ‘‘पता चला है कि मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी। यह घटना अत्यंत खेदजनक है, राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई।’’

पाकिस्तानी अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को इसके लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘भारत को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना ही चाहिए। इस घटना पर भारत के स्पष्टीकरण के बाद हम अपना अगला कदम उठाएंगे।’ अब भारत की तरफ से स्पष्टीकरण दे दिया गया है लेकिन पाकिस्तान ने कोई जवाब नहीं दिया है।

Recent Posts

Advertisement

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार…

April 28, 2024

Unnao Fire: पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, चपेट में आकर छह मकान और दो झोपड़ियां जलकर खाक, 2 झुलसे

Unnao Fire: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के देवारा…

April 28, 2024

कमल पर पड़ा आपका वोट रामलला के श्रीचरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगा- CM योगी

CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…

April 28, 2024

पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी हुए योगी के मुरीद, लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को बताया ‘वर्ल्ड क्लास’

UP News: दक्षिण अफ्रीकी मूल के विस्फोटक इंग्लिश क्रिकेटर रहे केविन पीटरसन भी उत्तर प्रदेश…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: सपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक जय चौबे समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा…

April 28, 2024

दो चरणों में मोदी ने सेंचुरी लगा दी और दोनों शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला, मैनपुरी में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय…

April 28, 2024

This website uses cookies.