Advertisement
बड़ी ख़बर

विश्वभर में Monkeypox का बढ़ा खतरा, WHO ने कहा- ‘वैश्विक स्तर पर फैल सकती है बीमारी’

Share
Advertisement

विश्वभर में कोरोना महामारी के बीच Monkeypox (मंकीपॉक्स) नाम का एक और खतरनाक वायरस बहुत तेजी से फैलता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें अबतक मंकीपॉक्स वायरस 12 से अधिक देशों में फैल चुका है। हालांकि राहत कि बात ये है की इस वायरस का भारत में अभी तक एक भी केस सामने नहीं आया है। यूरोप के देशों में बढ़ते मंकीपॉक्स के केसों के बीच WHO(विश्व स्वास्थ्य संगठन)  ने एक और खतरनाक वायरस से लोगों को सावधान रहने को कहा है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो यूरोप के 12 देशों में अबतक 92 केस सामने आ चुके है।

Advertisement

रिपोर्ट की मानें तो इंसानों में Monkeypox (मंकीपॉक्स) का पहला केस वर्ष 1970 में पाया गया था। बता दें यह वायरस आम तौर पर जानवरों में फैलता है लेकिन बाद में जानवरों से इंसानों में फैलने लगता है। फिलहाल सबसे ज्यादा अबतक इस वायरस ने बंदरों को संक्रमित किया है। हालांकि संक्रामक रोगों के विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले 50 वर्षों में मध्य और पश्चिम अफ्रीकी देशों के बाहर मंकीपॉक्स के केस आजतक नहीं के बराबर ही मिले हैं।

क्या हैं Monkeypox के लक्षण?

Monkeypox (मंकीपॉक्स) वायरस को लेकर WHO(विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने इसके कई लक्षणों को बताया है। मंकीपॉक्स वायरस के शुरुआती लक्षणों की बात करें तो इनमें बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और थकावट होना शामिल हैं। मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण के दायरें में आने के चार से पांच दिन बाद लोगों के चेहरे पर दाने दिखाई देने लग जाते हैं। दाने कभी-कभी चिकनपॉक्स के साथ भ्रमित कर देते हैं। लेकिन संक्रमण अधिक गंभीर होता है तो चेहरे और हाथों पर दाने और घाव हो सकते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर के बाकी हिस्सों में फैल सकते हैं।

हालांकि डॉक्टर्स के अनुसार फिलहाल घबराने की ज्यादा जरूरत नहीं हैं। डॉक्टरों की मानें तो इसका संक्रमण का दायरा बिल्कुल ही सीमित है। WHO(विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अनुसार चेचक का टीका Monkeypox (मंकीपॉक्स) से लड़ने के लिए फिलहाल कारगार हैं।

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार…

April 28, 2024

Unnao Fire: पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, चपेट में आकर छह मकान और दो झोपड़ियां जलकर खाक, 2 झुलसे

Unnao Fire: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के देवारा…

April 28, 2024

कमल पर पड़ा आपका वोट रामलला के श्रीचरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगा- CM योगी

CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…

April 28, 2024

पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी हुए योगी के मुरीद, लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को बताया ‘वर्ल्ड क्लास’

UP News: दक्षिण अफ्रीकी मूल के विस्फोटक इंग्लिश क्रिकेटर रहे केविन पीटरसन भी उत्तर प्रदेश…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: सपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक जय चौबे समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा…

April 28, 2024

दो चरणों में मोदी ने सेंचुरी लगा दी और दोनों शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला, मैनपुरी में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय…

April 28, 2024

This website uses cookies.