Advertisement

लड़की पर पति ने फेंका तेज़ाब, चेहरा झुलसा, दिल्ली में हुई भर्ती, स्वाति मालीवाल ने लड़की से की मुलाकात

Share
Advertisement

नई दिल्ली: फरीदाबाद के हरकेश नगर में एक महिला पर उसके पति ने ही बेरहमी दिखाते हुए तेज़ाब और गर्म तेल फेंक दिया। महिला के पड़ोसी ने उसे इस हालत में देखा तो उसने दिल्ली महिला आयोग को सूचित किया और उसे दिल्ली लेकर आया।

Advertisement

लड़की को गंभीर हालत में इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है, लड़की का चेहरा 35% झुलसा

लड़की को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया और उसका इलाज शुरू किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल लड़की से मिलने अस्पताल पहुंची। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया की लड़की का चेहरा 35% झुलस गया है और वो अभी बातचीत करने की हालत में नहीं है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल लड़की से मिलने अस्पताल पहुंची

लड़की ने घटना के बाद पड़ोसी को बताया था कि उसके पति ने उसके मुंह पर तेज़ाब फेंका। घटना की जानकारी लगने पर महिला का बेटा भी अस्पताल पहुंचा और उसने बताया कि पहले भी उसके पिता ने उसकी मां को बहुत बुरी तरह से मारा पीटा था जिसके बाद भी उन्हें सफदरजंग अस्पताल लाना पड़ा था।

दिल्ली महिला आयोग ने फ़रीदाबाद पुलिस से मामले में जल्द FIR दर्ज करवाने के लिए कहा

दिल्ली महिला आयोग की टीम ने हरियाणा पुलिस को इस बात की जानकारी दी और हरियाणा पुलिस ने अपनी एक टीम अस्पताल भेजी। दिल्ली महिला आयोग ने फ़रीदाबाद पुलिस से मामले में जल्द FIR दर्ज करवाने के लिए कहा।

महिला के मुंह पर उसके पति ने तेज़ाब फेंका जिससे उसका चेहरा 35% तक झुलस गया

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, “एक के बाद एक तीसरे दिन हम एक लड़की को एसिड का शिकार बनते देख रहे हैं। इस महिला के मुंह पर उसके पति ने तेज़ाब फेंका जिससे उसका चेहरा 35% तक झुलस गया। मैं उससे अस्पताल में मिली और उसकी हालत देखकर दिल सहम गया. इस देश में किसी को क़ानून का डर नही है।  रिपोर्ट- कंचन अरोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *