Advertisement

Himachal Election 2022: बीजेपी ने 11 वादों के साथ किया घोषणा पत्र जारी, नड्डा बोले- यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएंगे

Himachal Election 2022
Share
Advertisement

Himachal Election 2022: रविवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे। साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए हिमाचल प्रदेश के लिए 11 वादें किए हैं। भाजपा ने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र – 2022’ नाम दिया है।

Advertisement

बीजेपी ने 11 वादों के साथ किया घोषणा पत्र जारी

– शहीद सैनिकों के परिजनों की सहायता राशि बढ़ाएंगे।

– 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली छात्राओं को ढाई हजार रुपए हर महीने स्कॉलरशिप दी जाएगी। जो कि ग्रेजुएशन तक जारी रहेगी।

– हिम स्टार्टअप योजना लेकर आएंगे, युवाओं के लिए 900 करोड़ रुपये के कोष के साथ स्टार्टअप इकाई शुरू की जाएगी।

– सेब पैकेजिंग पर राज्य सरकार द्वारा 12 फीसदी अतिरिक्त जीएसटी का भुगतान किया जाएगा।

– प्रदेश में 5 नए मेडिकल कॉलेज-मोबाइल क्लीनिक वैन होंगे दोगुना।

– हर जिले में 2 गर्ल्स हॉस्टल बनाएंगे। जो बेटियां हायर एजुकेशन करना चाहेंगी, उन्हें इसमें मदद मिल सकेगी।

– वक्फ संपत्तियों का सर्वे किया जाएगा। अवैध उपयोग पर रोक लगेगी।

– हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लाया जाएगा। इसके लिए एक्सपर्ट्स की एक कमेटी बनाई जाएगी।

– 8 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे।

– सभी गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा।

– बुनियादी ढांचे और परिवहन के विकास के लिए भाजपा शक्ति नामक कार्यक्रम शुरू करेगी। इससे धार्मिक मंदिर और स्थानों को सड़कों से जोड़ा जाएगा।

नड्डा बोले- यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हमने जो कहा था वो तो किया ही, मगर हमने जो नहीं कहा था उसे भी पूरा किया। विकास के एक नए आयाम को हमने स्थापित किया है। बुलंद इरादों के साथ हिमाचल की जनता की सेवा की गई है। इस संकल्प पत्र 11 वचन हैं। ये वादे समाज में समानता लाएंगे। ये वादे हमारे नौजवानों और किसानों को ताकत देंगे, बागवानी को मजबूती देंगे, सरकारी कर्मचारियों को न्याय दिलाएंगे और धार्मिक पर्यटन को आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *