Advertisement

महात्मा गांधी के विचार न केवल भारत, बल्कि पूरे वैश्विक समाज को दिखाते हैं सत्य की राह: अरविंद केजरीवाल

Share
Advertisement

नई दिल्ली:  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिन पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परिसर में आयोजित एक प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने परिसर में जलियावाला बाग कांड से संबंधित लगाई गई विशालकाय पेंटिंग का अनावरण किया

इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में जलियावाला बाग कांड से संबंधित लगाई गई विशालकाय पेंटिंग का अनावरण भी किया। सीएम केजरीवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा, ‘‘महात्मा गांधी जी के विचार न केवल भारत, बल्कि पूरे वैश्विक समाज को सत्य, अहिंसा और नेकी की राह दिखाते हैं। वहीं, ’’शास्त्री जी का सादा जीवन, ईमानदारी और कुशल नेतृत्व हर पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी हैं, जबकि जलियावाला बाग कांड हमें याद दिलाता रहता है कि कैसे हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की बाजी लगाकर अंग्रेजों से हमें आजादी दिलाई। हमारी सरकार अपने इन महान हस्तियों के बताए हुए रास्ते पर आगे चलने की पूरी कोशिश कर रही है।

प्रार्थना सभा में सभी ने दिल्ली और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

दिल्ली विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिन पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजलि दी। इस दौरान विधानसभा परिसर में एक प्रार्थना सभा भी आयोजित हुई, जिसमें सीएम केजरीवाल, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत विधायकों ने हिस्सा लिया। प्रार्थना सभा में सभी ने दिल्ली और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में जलियावाला बाग कांड से संबंधित लगाई गई विशालकाय पेंटिंग का अनावरण किया

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में जलियावाला बाग कांड से संबंधित लगाई गई विशालकाय पेंटिंग का अनावरण भी किया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल की तरफ से लगाई गई यह पेंटिंग स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है। जिसमें जलियावाला बाग कांड के घटनाक्रम को रेखांकित किया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजघाट पहुंचे और वहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री विजय घाट भी गए और वहां पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *