Advertisement
बड़ी ख़बर

Hartalika Teej 2022: क्या हैं हरतालिका तीज का पौराणिक महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त

Share
Advertisement

Hartalika Teej 2022: भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया 30 अगस्त को सुहागिन महिलाएं व कुंवारी कन्या हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। हिंदू धर्म-शास्‍त्रों के मुताबिक भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तप किया था। इसलिए इस दिन शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन सु​हागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र (Haritalika Teej Vrat) के लिए व्रत करती हैं. वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना से इस दिन मां पार्वती का पूजन करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरियाली तीज का त्योहार क्यों मनाते है…आइये जानते है इसके पीछे की पौराणिक कथा।

Advertisement

ये है पौराणिक कथा

दरअसल, हरतालिका तीज का पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के लिए मनाया जाता है। माता पार्वती ने भगवान भोलेनाथ को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। हिमालय पर गंगा नदी के तट पर माता पार्वती ने भूखे-प्यासे रहकर तपस्या की थी। माता पार्वती की यह स्थिति देखकप उनके पिता हिमालय बेहद दुखी हुए। एक दिन महर्षि नारद भगवान विष्णु की ओर से पार्वती जी के विवाह का प्रस्ताव लेकर आए लेकिन जब माता पार्वती को इस बात का पता चला तो, वे विलाप करने लगी। एक सखी के पूछने पर उन्होंने बताया कि, वे भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप कर रही हैं। इसके बाद अपनी सखी की सलाह पर माता पार्वती वन में चली गई और भगवान शिव की आराधना में लीन हो गई।

हिमालय पर गंगा नदी के तट पर माता पार्वती ने भूखे-प्यासे रहकर तपस्या की। इस दौरान भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन हस्त नक्षत्र में माता पार्वती ने रेत से शिवलिंग का निर्माण किया और भोलेनाथ की आराधना में मग्न होकर रात्रि जागरण किया। माता पार्वती के कठोर तप को देखकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और पार्वती जी की इच्छानुसार उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इसी दिन के बाद से मान्यता है कि सुहागन स्त्रियां माता पार्वती को आराध्या मानकर उनकी तरह तीज व्रत रखती हैं।

हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त

उदयातिथि के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त को रखा जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा औश्र 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। वहीं प्रदोष पूजा सायंकाल में 6:33 बजे से रात 8:51 बजे तक की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/big-news/hartalika-teej-2022-hartalika-teej-will-be-celebrated-tomorrow-worship-mahadev-and-mother-parvati-like-this/

Recent Posts

Advertisement

LSG vs RR: केएल राहुल और हुड्डा ने जड़ा अर्धशतक, लखनऊ ने 20 ओवर में बनाए 196 रन

LSG vs RR: पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 196…

April 27, 2024

South Goa: हमारा दृष्टिकोण तुष्टिकरण का नहीं, संतुष्टिकरण का- पीएम मोदी

PM Modi in South Goa:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नो साउथ गोवा में एक चुनावी रैली…

April 27, 2024

Skin Care Tips: रात में सोने से पहले लगाएं ये 4 चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

Skin Care Tips: वैसे तो आज के समय में हर कोई यह चाहता है कि…

April 27, 2024

आपका वोट महाराज के नाम जाएगा तो यह भगवान श्रीकृष्ण और मोदी के नाम जाएगा- CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार के लिए पहुंचे…

April 27, 2024

Bihar: मीसा भारती और तेजस्वी यादव का पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर तंज, सम्राट के लिए बोला ये….

Tejashwi and Misa: बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने पीएम मोदी…

April 27, 2024

Uttarakhand: CM धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश, वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को…

April 27, 2024

This website uses cookies.