Advertisement

Gurmeet Ram Rahim Parole: 1 महीने की पैरोल पर रिहा हुआ गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत के साथ पहुंचा बागपत

Share

रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim Parole) को आज रोहतक की सुनारिया जेल से एक महीने की पैरोल मिली।

Gurmeet Ram Rahim Parole
Share
Advertisement

हरियाणा: रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim Parole) को आज रोहतक की सुनारिया जेल से एक महीने की पैरोल मिली। रोहतक सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम आज सुबह साढ़े सात बजे पैरोल पर रिहा हुआ। बताया जाता है कि व उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा के डेरे पर गया है। उसे सुनारिया जेल से लेने हनीप्रीत और गुरमीत के परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे थे। उसे एक महीने की पैरोल मिली है।

Advertisement

1 महीने की पेरोल पर रिहा हुआ गुरमीत राम रहीम

बता दें कि गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim Parole) को दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। पिछले साल राम रहीम को हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वर्तमान में वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। गुरमीत राम रहीम को इस साल के शुरुआत में 21 दिन की फरलो मिली थी। दुष्कर्म और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक महीने का पैरोल मांगा था। पैरोल मिलने के बाद उनका नया ठिकाना बागपत के बरनावा का आश्रम होगा।

हनीप्रीत के साथ पहुंचा बागपत

राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim Parole) दो साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। वह सुबह 7.30 बजे सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर निकला है। इस मामले में पुलिस और प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इसमें कहा गया है कि कि गुरमीत राम रहीम पर बागपत में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इसलिए पैरोल मिलने के बाद राम रहीम के बरनावा आश्रम में आकर रहने पर जिला प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं है।

Read Also:- Agnipath Scheme: बवाल के बीच अग्निपथ योजना में बदलाव, युवाओं को मिलेगी राहत?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *