Advertisement
बड़ी ख़बर

कौन हैं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ? सेना से रहा है परिवार का गहरा नाता

Share
Advertisement

भारत के पहले CDS जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) का बुधवार को निधन हो गया। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने इस संबंध में ट्वीट कर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की जानकारी दी। एयरफोर्स ने कहा कि ग्रुप कैप्टन वरुण का निधन गंभीर चोटों के वजह से हुआ।

Advertisement

बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर हादसे (Helicopter Crash) में घायल होने के बाद ग्रुप कैप्टन को वेलिंगटन के आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेंगलुरु शिफ्ट किया गया था। पिछले 7 दिनों से वे वहां पर जिंदगी की जंग लड़ रहे थे।

बता दें कि दिवंगत जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में सीडीएस रावत और उनकी पत्नी Madhulika Rawat समेत 11 अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए थे। हादसे में एक मात्र जीवित अधिकारी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का नाजुक हालत में बेंगलुरु के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां पर उन्हें लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। लेकिन आखिरकार वे जिंदगी की जंग हार गए और उनका निधन हो गया।

कौन हैं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह?

गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह सैन्य परिवार से आते हैं। वे उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले है। वरुण सिंह का परिवार तीनों सेनाओं से जुड़ा है- जल, थल और नभ। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इंडियन एयरफोर्स (IAF) से हैं। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह आर्मी एयर डिफेंस (AAD) रेजिमेंट में थे। कर्नल केपी सिंह के दूसरे बेटे और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के छोटे भाई लेफ्टिनेंट कमांडर तनुज सिंह इंडियन नेवी में हैं।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का परिवार इन दिनों भोपाल में रह रहा था। इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.