Advertisement
बड़ी ख़बर

पाकिस्तान-चीन में बस चुके लोगों की संपत्तियों का सर्वे कराएगी सरकार

Share
Advertisement

केंद्र सरकार ने एनिमी प्रॉपर्टीज का एक नेशनल सर्वेशुरू किया है। ये सर्वे 20 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा। इस सर्वे का उद्देश्य युद्ध के बाद पाकिस्तानी या चीनी नागरिकता लेने वाले लोगों की ओर से छोड़ी गई सभी संपत्तियों की पहचान करना और उनका मुद्रीकरण करना है। एनिमी प्रॉपर्टीज का नेशनल सर्वे उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ, जहां ऐसी ज्यादातर संपत्तियां स्थित हैं। एक अधिकारी ने बताया है कि एनिमी प्रॉपर्टीज के मुद्रीकरण से सरकार को एक लाख करोड़ मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

2020 में हुआ था एक समूह का गठन

सरकार ने पाकिस्तान और चीन जाने वाले लोगों की ओर से छोड़ी गई शत्रु संपत्तियों के मुद्रीकरण की निगरानी के लिए 2020 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक मंत्री समूह (GoM) का गठन किया था। 20 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में कम से कम 12611 संपत्ति या शत्रु संपत्ति हैं, जिनमें से 12485 पाकिस्तानी नागरिकों से संबंधित हैं और 126 चीनी नागरिकों से संबंधित हैं। ऐसी अधिकांश संपत्तियां उत्तर प्रदेश में स्थित हैं, इसके बाद पश्चिम बंगाल और दिल्ली का स्थान है।

गृह मंत्रालय ने एडीजीडीई से किया था अनुरोध

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिसंबर 2022 में कहा था कि डीजीडीई रक्षा मंत्रालय के बाहर इस तरह के पहले सर्वे की प्रक्रिया शुरू करेगा। एक दूसरे अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गृह मंत्रालय ने एनिमी प्रॉपर्टीज पर एक सर्वे करने के लि एडीजीडीई से अनुरोध किया था।

संपत्तियों के झूठे दावों की मिलती रहती हैं शिकायतें

अधिकारियों ने कहा कि इन संपत्तियों पर अतिक्रमण या झूठे दावों से संबंधित शिकायतें भी समय-समय पर मिलती रहती हैं, जिसकी वजह से इनके मुद्रीकरण की प्रक्रिया को तेज करना बहुत जरूरी है। पिछले साल जून में सीबीआई ने 53 लोगों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए, जिनमें राज्य सरकार के कई अधिकारी शामिल थे, जिनपर यूपी में अवैध रूप से प्रमुख दुश्मन संपत्तियों को पट्टे पर देने का आरोप लगा था।

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand Forest Fire: CM धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- ‘डीएम भी मदद करें, मौके पर जाएं डीएफओ’

Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…

May 4, 2024

Gujrat: प्रियंका ने पीएम मोदी को बताया शहंशाह, कहा…कैसे समझेंगे आपकी समस्याएं

Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…

May 4, 2024

Badaun: भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उन्हें ठगने का काम किया है, बदायूं में बोले अखिलेश यादव

Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…

May 4, 2024

देश में औरंगजेब का जजिया कर जबरन लागू करना चाहती है कांग्रेस, मध्य प्रदेश में बोले CM योगी

CM Yogi In MP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार…

May 4, 2024

Bihar:  लालू यादव का परिवार बिहार नहीं, वो सिर्फ उनका परिवार- रविशंकर प्रसाद

Ravi Shankar Prasad to Tejashwi: तेजस्वी यादव के हिंदू वाले बयान पर बिहार में राजनीति…

May 4, 2024

मसूरी देहरादून मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 5 की मौत

Mussoorie Road Accident: उत्तराखंड के देहरादून में मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो…

May 4, 2024

This website uses cookies.