Advertisement

Ganesh Chaturthi 2022: अगर आप करते हैं गणेश की स्थापना… तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Share

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है। यह पर्व चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर 10 दिनों तक चलता है।

Ganesh Chaturthi 2022
Share
Advertisement

देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। हर जगह उत्साह का माहौल है। गणेश चतुर्थी भारत में मनाए जानें वाले प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है। गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है। यह पर्व चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होकर 10 दिनों तक चलता है।  हिंदू पंचाग के अनुसार गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) का पर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी उनकी पूजा कर उनकी असीम कृपा पाना चाहते हैं… तो हम आपको गणपति स्थापना का सही तरीका और पूजा के नियम बताऐेंगे जिनको करनें से आप बप्पा आशीर्वाद जरूर पा सकते है।

Advertisement

घर ला रहे हैं गणपति इन बातों का रखें खास ख्याल

  • अगर आप गणपति की मूर्ति खरीदने जा रहे हैं तो पहले यह तय कर लें कि आप मूर्ति घर के लिए खरीद रहे हैं या ऑफिस के लिए। अगर आप घर के लिए मूर्ति खरीद रहे हैं तो बैठे हुए गणपति की मूर्ति ही खरीदें। इन्हें घर में रखने से स्थाई धन लाभ होता है। ऑफिस के लिए खड़े हुए गणपति खरीदें। इससे सफलता और तरक्की प्राप्त होती है।
  • मूर्ति का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी की सूंड बाईं ओर होनी चाहिए। घर पर स्थापित करने के लिए बाईं ओर सूंड वाले गणपति की मूर्ति शुभ मानी जाती है। इससे घर पर सुख समृद्धि आती है।
  • गणपति जी को मोदक और मूसक दोनों प्रिय हैं. इसलिए ऐसी मूर्ति खरीदें, जिसमें उनका मूसक और मोदक दोनों हों।
  • यदि आप घर पर नियमित रूप से गणेश जी की पूजा करते हैं तो भूलकर भी उनकी तीन मूर्तियां न रखें। ये बेहद अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें:https://hindikhabar.com/dharma/ganesh-chaturthi-2022-when-will-ganesh-chaturthi-be-celebrated-this-time-know-date-and-auspicious-time/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें