Advertisement
बड़ी ख़बर

गोंडा में एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास, CM योगी बोेले- किसानों की खुशहाली का खुला नया रास्ता

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश: #UPCM ने जनपद गोण्डा में ₹450 करोड़ की लागत से 65.61 एकड़ में विस्तृत 350 KLD प्रतिदिन क्षमता के एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र/चेक वितरित किए।

Advertisement

बीजापुर चीनी मिल की क्षमता को भी बढ़ाया गया

सीएम बोले ये जो दंगाई हैं, जिन्ना के अनुयायी हैं। ये गन्ने की मिठास को क्या समझ पाएंगे

मुख्यमंत्री @myogiadityanath ने बलरामपुर में एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास व योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किया।

गोण्डा में ₹450 करोड़ की लागत से 65.61 एकड़ में विस्तृत 350 KLD प्रतिदिन क्षमता के एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास

सीएम बोले आज एशिया के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट के शिलान्यास का कार्यक्रम हो रहा है। बीजापुर चीनी मिल की क्षमता को भी बढ़ाया गया है। यहां पर 15 मेगावाट बिजली भी बनाई जाएगी। इन सभी कार्यों के शुभारंभ पर आप सभी को बधाई। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों या सामान्य किसानों की क्या स्थिति थी। ये सब आप लोग जानते हैं। किसान आत्महत्या कर रहा था। प्रदेश में किसान अपनी मेहनत से अन्न का उत्पादन करता था, उसके क्रय की कोई व्यवस्था नहीं थी।

राज्य सरकार ने कोरोना का मैनेजमेंट कितना अच्छा किया

आगे CM ने कहा राज्य सरकार ने कोरोना का मैनेजमेंट कितना अच्छा किया। रूस और चीन में कोरोना की वजह से क्या हालात हैं, यह सब आपको पता है। आप यहां पर हर्षोल्लास के साथ त्योहार मना रहे हैं। क्या विजयादशम, क्या दीपावली, सभी त्योहार मना रहे हैं। याद करिए, जिन आतंकवादियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर हमला किया, उन आतंकवादियों के मुकदमे को बड़े बेशर्मी के साथ वापस लेने का कार्य पिछली सरकार ने किया।

कोरोना में मुफ्त टेस्ट, मुफ्त इलाज, मुफ्त राशन और मुफ्त में टीका: CM

विपक्ष पर वार करते हुए सीएम बोले ये जो दंगाई हैं, जिन्ना के अनुयायी हैं। ये गन्ने की मिठास को क्या समझ पाएंगे। उन लोगों को जिन्ना पर कितना विश्वास है, वो लोग दंगे करवाते थे। किसानों को तबाह करते थे। आस्था पर प्रहार करते थे। मोदी जी और योगी जी के आने के बाद भी प्रदेश वही है, प्रशासन भी वही है, जो पिछली सरकारों में था लेकिन सरकार बदलने के बाद क्या चमत्कार हो जाता है। आपने देखा होगा कोरोना में मुफ्त टेस्ट, मुफ्त इलाज, मुफ्त राशन और मुफ्त में टीका।

जो आस्था का सम्मान करना जानते हैं। वह लोग अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण करा रहे हैं: मुख्यमंत्री

इसी के साथ उन्होनें कहा अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर बनाने के लिए किसने रोका था। कांग्रेस को किसने रोका, बुआ को किसने रोका, बबुआ को किसने रोका। इनको तो पूरा मौका मिला था। उनकी सरकार में भाई-भतीजे के लिए काम होता था। उनकी सरकार में अपना-पराया था। जातिवाद, क्षेत्रवाद, बेईमानी और भ्रष्टाचार फैलाते थे। दंगे करवाते थे। इनके दोहरे चरित्र में आप लोग कभी मत आना। इनके बहकावे में कभी मत आना। इनके बयानों से तो कभी गिरगिट भी शरमा जाएगा।

Recent Posts

Advertisement

ये लोग कुछ भी कर लें, आपके CM शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे- सुनीता केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी…

May 5, 2024

Ayodhya: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन-पूजन, रोड शो में उमड़ा जनसमूह

Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार( 5 मई )को अयोध्या पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी…

May 5, 2024

Rajasthan: NEET एग्जाम से एक दिन पहले फंदे पर लटकता मिला छात्र का शव, 2 वर्ष से कर रहा था तैयारी

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बृज नगर में शनिवार…

May 5, 2024

“तुष्टीकरण की राजनीति अब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के शहजादों के लिए अस्तित्व की मजबूरी बन गई है, सीतापुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

Sitapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीतापुर के धौरहरा में जनसभा को संबोधित किया.…

May 5, 2024

Kishanganj: एक 26 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया, जच्चा बच्चा दोनों सलामत

Kishanganj: बिहार के किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखण्ड के जालमिलिक गांव में 26 वर्षीय एक महिला…

May 5, 2024

कुआनो नदी में डूबी नाव, दो मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र नकहा…

May 5, 2024

This website uses cookies.