Advertisement
बड़ी ख़बर

फिल्म स्टार अक्षय कुमार को भारत के नक्शे का अपमान करना पड़ा भारी

Share
Advertisement

पेंड्रा: छत्तीसगढ़ पेंड्रा के अधिवक्ता वीरेंद्र पंजाबी ने फिल्म स्टार अक्षय कुमार पर भारत के नक्शे का अपमान करने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होनें जिले के एसपी सहित गृह मंत्रालय को लेटर पोस्ट कर इसकी शिकायत की है। पेंड्रा निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र पंजाबी ने शिकायत में लिखा है कि फिल्म स्टार अक्षय कुमार ग्लोब पर बने भारत के मानचित्र पर जूता पहनकर खड़े हैं, जो इसका अपमान है।

Advertisement

खड़े होकर एक वीडियो पोस्ट कर भारत के नक्शे का अपमान करने और भावनाएं आहत होने की बात कही है। उन्होंने अक्षय कुमार के द्वारा इस तरह से भारत माता के नक्शे पर खड़े होना भारतीय नक्शे का अपमान बताया गया है। अक्षय कुमार के इस कृत्य को राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत दंडनीय होने के कारण अधिवक्ता वीरेंद्र पंजाबी ने इसकी शिकायत नई दिल्ली गृह मंत्री एवं मुंबई गृह मंत्री से की है और पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

अधिवक्ता ने कहा कि अक्षय कुमार उर्फ राजीव भाटिया (60 वर्ष) ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक फोटो वायरल की है, जिसमें वह ग्लोबल मैप में जूता पहनकर भारत माता के नक्शे पर खड़ा हुआ है। उसका इस तरह से भारत माता के नक्शे पर खड़ा होना भारतीय नक्शे का अपमान है। जिस तरह वह भारत के मानचित्र पर जूता पहनकर खड़ा हुआ है, उससे मेरी भावनाएं आहत हो रही हैं, उसका यह कृत्य राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत दण्डनीय है।

ऐसी स्थिति में अक्षय कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने लिखा कि नक्शे में खड़े हुए फोटो को डिलीट कराते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए। राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम 1971 के तहत देश के राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रगान, संविधान और भारत के मानचित्र समेत अन्य के अपमान पर रोक लगाता है। ये भारतीय संविधान की अवमानना के तहत आता है।

Recent Posts

Advertisement

LSG vs MI: नेहल वढेरा और टिम डेविड ने मुंबई को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 144 रन

LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए…

April 30, 2024

Bihar: राइस मिल की इमारत ढही, दो मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल

Rohtas News: घटना रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र की है. यहां मंगलावर की दोपहर…

April 30, 2024

Chitrakoot: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, झुलसे पति-पत्नी

Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई. आग के चपेट…

April 30, 2024

MP: प्यार, शक और हत्या… एमपी के गुना में दिल दहलाने वाली वारदात

Crime in MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनकी प्रेमी की दिल को झकझोर…

April 30, 2024

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…

April 30, 2024

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का काम करेगी

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…

April 30, 2024

This website uses cookies.