Advertisement

मशहूर गायिका Lata Mangeshkar हुई Corona Positive, ICU में भर्ती

Lata Mangeshkar
Share
Advertisement

मुंबई: मशहूर गायिका लता मंगेशकर की (Lata Mangeshkar) कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। साथ ही उनके पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।

Advertisement

Lata Mangeshkar को कोरोना के हल्के लक्षण

गायिका लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने Lata Mangeshkar की तबियत के बारे में जानकारी दी है। साथ ही उन्होनें कहा है उनकी उम्र को देखते हुए एहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया है। कृपया हमारी निजता का सम्मान करें। मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है।

कोरना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार

आपको बता दें कोरोना वायरस लगातार बढ़ रहा है। बॉलीवुड में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। इससे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में भी कोरोना वायरस की चपेट में उनका एक कर्मचारी आया था। अमिताभ बच्चन के घर पर काम करने वाला एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाया गया था।

Corona Virus की चपेट में अब तक कई स्टार्स

इस संक्रमण से मुंबई में अब तक कई बॉलीवुड स्टार्स चपेट में आ चुके हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसकी वजह से वे अस्पताल में भी एडमिट हुए थे। उन दिनों एक्टर्स के फैंस काफी परेशान हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *