देश आज अपने 73 वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। इस खास मौके पर जवानों का उत्साह देखने को मिला। इस खास मौके पर आईटीबीपी (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में -40 डिग्री सेल्सियस पर 15000 फीट की उंचाई पर तिरंगा झंडा फहराया।
26 जनवरी के दिन देश का संविधान लागू किया गया था। आज दिल्ली के राजपथ पर भारतीय सेना का शौर्य देखने को मिली। वहीं अलग- अलग राज्यों की झलक परेड में देखने को मिली।
जहां राजपथ पर जवान अपने शौर्य का प्रर्दशन कर रहे हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों पर भी जवानों ने अपने शौर्य का प्रर्दशन किया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर -40°C तापमान पर तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। उत्तराखंड और हिमाचल में भी जवानों को जोश देखने को मिला।
उत्तराखंड में भी जवानों में जोश नजर आया। -30°C तापमान में ITBP के जवानों ने 14000 ऊची चोटी पर तिरंगा फहराया। ये जवान इतनी ठंड में भी रात को देश की रक्षा करते हैं।
हिमाचल में तैनात ITBP के जवानों ने 16000 की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया।
देश की वायुसेना ने राजपथ पर अपना दम दिखाया। भारतीय वायुसेना ने 75 विमान फ्लाई पास्ट में हिस्सा लिया। राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान और हेलिकॉप्टर से राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत समेत विमानों ने संरचनाएं बनाकर अपना शौर्य दिखाया।
BSP will Change Candidate: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक बड़ी ख़बर आ गई है.…
FIR against Karan Bhushan: कैसरगंज में बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले द्वारा बिना…
ED action in Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।…
Vandalism in Vehicles: यूपी के अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर गाड़ियों में तोड़फोड़ का…
AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी…
Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार( 5 मई )को अयोध्या पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी…
This website uses cookies.