Advertisement

73 वें गणतंत्र दिवस पर दिखा हिमवीरों का जोश, 15000 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

जवानों का उत्साह
Share
Advertisement

देश आज अपने 73 वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। इस खास मौके पर जवानों का उत्साह देखने को मिला। इस खास मौके पर आईटीबीपी (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में -40 डिग्री सेल्सियस पर 15000 फीट की उंचाई पर तिरंगा झंडा फहराया।

Advertisement

26 जनवरी के दिन देश का संविधान लागू किया गया था। आज दिल्ली के राजपथ पर भारतीय सेना का शौर्य देखने को मिली। वहीं अलग- अलग राज्यों की झलक परेड में देखने को मिली।

पहाड़ो पर भी कम नही है जवानों का जोश

जहां राजपथ पर जवान अपने शौर्य का प्रर्दशन कर रहे हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों पर भी जवानों ने अपने शौर्य का प्रर्दशन किया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर -40°C तापमान पर तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। उत्तराखंड और हिमाचल में भी जवानों को जोश देखने को मिला।

30°C तापमान पर 14000 की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

उत्तराखंड में भी जवानों में जोश नजर आया। -30°C तापमान में ITBP के जवानों ने 14000 ऊची चोटी पर तिरंगा फहराया। ये जवान इतनी ठंड में भी रात को देश की रक्षा करते हैं।

16000 की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

हिमाचल में तैनात ITBP के जवानों ने 16000 की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया।

राजपथ पर दिखा वायुसेना का दम

देश की वायुसेना ने राजपथ पर अपना दम दिखाया। भारतीय वायुसेना ने 75 विमान फ्लाई पास्ट में हिस्सा लिया। राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान और हेलिकॉप्टर से राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत समेत विमानों ने संरचनाएं बनाकर अपना शौर्य दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें