Advertisement

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी होंगे इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

Share
Advertisement

अगले वर्ष यानी 26 जनवरी, 2023 को होने वाले भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। वहीं इस बात की जानकारी खुद विदेश मंत्रालय की ओर सी दिया गया है। बता दें करीब दो साल बाद कोई विदेशी मेहमान भारत के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने भारत आएंगे। वहीं इस बार के गणतंत्र दिवस का निमंत्रण खुद पीएम मोदी ने अल सिसी को भेजा था।

Advertisement

बता दें बाली में हुए सम्मेलन में ही भारत को G-20 की अध्यक्षता मिली थी। उसी दौरान पीएम मोदी द्वारा मिस्त्र को अतिथि देश के तौर पर आमंत्रित किया था। वहीं भारत का यह कदम मिस्र के साथ द्वीपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने में मददगार साबित होगा।

विदेश मंत्रालय ने साझा की जानकारी

वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया​ कि मिस्र के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने का पीएम मोदी का न्योता स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ मिस्र का कोई राष्ट्राध्यक्ष पहली बार भारतीय गणतंत्र​ दिवस में शामिल होगा। वहीं इस साल दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की अपनी 75वीं वर्षगांठ भी मनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *