Advertisement
बड़ी ख़बर

Eco Tourism Board : योगी सरकार में अब किया जाएगा ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन

Share
Advertisement

ऩई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबके मिले-जुले प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश नेचर, कल्चर और एडवेंचर का संगम बन रहा है। इससे संबंधित जरूरतों को देखते हुए ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छुट्टियों पर आने वाले पर्यटकों में से 35 प्रतिशत पर्यटकों के ईको-हॉलिडे बुक करने की संभावना अधिक होती है। इससे ग्लोबल ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईको टूरिज्म को गति देने के लिए पर्यटन, सिंचाई, वन, आयुष और ग्राम्य विकास आदि विभागों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। इसके लिए प्रदेश में ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन किया जाए। बोर्ड में संबंधित विभागों के मंत्रियों, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, महानिदेशक व निदेशक के साथ-साथ विशेषज्ञों को भी स्थान दिया जाना चाहिए। पर्यटन विभाग को इसका नोडल विभाग बनाया जाना चाहिए। बोर्ड में भारतीय वन सेवा के योग्य अधिकारी को भी स्थान दिया जाए। बोर्ड गठन की कार्यवाही यथाशीघ्र पूरी की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बोर्ड, पर्यटन व सांस्कृतिक विरासत मूल्यों का प्रचार-प्रसार, स्थानीय समुदायों की कौशल क्षमता का निर्माण, पर्यटकों के लिए यात्रा कार्यक्रम तैयार करना आदि काम करेगा। उन्होंने कहा कि ईको पर्यटन, वन्य जीव और अन्य वानिकी कार्यों में स्थानीय लोगों को शामिल किए जाने के लिए नेचर गाइड बेहतर विकल्प हो सकते हैं। 

इसके लिए योग्य युवाओं का चयन कर इनका बेहतर प्रशिक्षण दिलाया जाए। वन्य जीवों की रिहाइश वाले जंगलों के बीच स्थित गांवों का समुचित व्यवस्थापन कराया जाए। इस कार्य में प्रभावित होने वाले लोगों की सहमति जरूर ली जाए।

Recent Posts

Advertisement

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

This website uses cookies.