Advertisement
बड़ी ख़बर

दिल्ली बनेगा कूड़ों के पहाड़ों वाला शहर – अरविन्द केजरीवाल, जानें पूरा मामला

Share
Advertisement

दिल्ली में इन दिनों गंदगी को लेकर सियासी उठापटक बनी हुई है। राजनीति के बोझ तले अगर कोई दब रहा है वो है आम आदमी। आज एक प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने इस समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि ये काफी शर्म की बात है कि इस तरह की समस्या वो भी कहीं और नहीं बल्कि देश की राजधानी में इस दिक्कत की वजह से आम आदमी को काफी तकलीफ होती है। तीन कूड़े के पहाड़ हैं जिसमें भलस्वा गाजीपुर और ओखला शामिल है।

Advertisement

केजरीवाल ने बताया दिल्लाी के कई इलाकों को नर्क का अड़्डा

1-1 पहाड़ के आसपास कई कई किलोमीटर इन कूड़े के पहाड़ों की बदबू पहुंचती है। चारों तरफ मक्खी मच्छर हैं, कभी भी इन पहाड़ों में आग लग जाती है तो उसका धुआं चारों तरफ फैलता है।अगर आसपास के लोगों से पूछे हैं तो एक तरह से उनकी जिंदगी नरक बन चुकी है हमें कोशिश करनी चाहिए थी कि इन तीनों पहाड़ों को खत्म करें और जैसे दुनिया के अन्य शहर हैं जैसे विकसित देश हैं वहां पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की मॉडर्न टेक्निक हैं उनको लाकर दिल्ली में लागू करें, हमको कोशिश यही करनी चाहिए थी।

Read also: पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में स्कूल इमारत की छत पर देशी बम से विस्फोट

वह ना करके आज इन तीनों पहाड़ों की स्थिति यह है कि हजारों करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी पहाड़ों की रोजाना ऊंचाई बढ़ती जा रही है। अब यह सुनने में आ रहा है कि इन तीन पहाड़ों के अलावा केन्द्र सरकार 16 और जगहों पर नए कूड़े के पहाड़ बनाने की फिराक में है। आप कल्पना कर सकते हैं कि अगर 16 कूड़े के पहाड़ पूरी दिल्ली में बन गए तो लगभग सारी दिल्ली के लोग 24 घंटे बदबू का शिकार होंगे।

बदबू से परेशान हैं दिल्ली वासी

 केजरीवाल ने आगे ये भी कहा कि फिर हर इलाके के अंदर कूड़े का पहाड़ होगा 24 घंटे बदबू आएगी चारों तरफ 24 घंटे मक्खी मच्छर घूमेंगे. चारों तरफ धुआं ही धुआं होगा और दिल्ली कूड़े के पहाड़ की राजधानी बन जाएगी. एक तरफ हम लोगों ने दिल्ली में 500 तिरंगे लगाएं,आज दिल्ली तिरंगों का शहर माना जाता है, लेकिन ये लोग दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों का शहर बना देंगे। हम दिल्ली के अंदर ढेरों झील बना रहे हैं बहुत जल्दी दिल्ली झीलों का शहर माना जाएगा। हम दिल्ली के पार्क और गार्डन को बहुत बड़े पैमाने पर विकसित कर रहे हैं.

Share
Published by
निशांत दीक्षित

Recent Posts

Advertisement

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

This website uses cookies.