Advertisement

Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने 500वां ध्वजारोहण समारोह में लिया भाग, बोले- अब देश में होगा सिर्फ़ भारतवाद

CM Arvind Kejriwal
Share
Advertisement

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने 500वां ध्वजारोहण समारोह (500th Flag Ceremony) में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा हमारा मकसद था कि लोग जब अपने घर से बाहर निकले तो दिन में 3-4 बार उनको तिरंगे के दर्शन हों। जब हम तिरंगा देखते हैं तो दिल में देशभक्ति जाग जाती है। आज दिल्ली में 500 तिरंगे लग चुके हैं। देश आज़ाद हुए 75 वर्ष हो गए, इस दौरान बहुत से देश आगे बढ़ गए। हमारा देश परिवारवाद और दोस्तवाद की वजह से पीछे रह गया। एक पार्टी ऐसी है जिसने सिर्फ एक परिवार के लिए काम किया। सारा पैसा एक परिवार पर लूटा दिया। दूसरी पार्टी ऐसी है जिसने सारा पैसा अपने दोस्तों पर लूटा दिया।

Advertisement

सीएम अरविंद केजरीवाल ने 500वां ध्वजारोहण समारोह में लिया भाग

दिल्ली CM (CM Arvind Kejriwal) बोले मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज करना फ्रीबी नहीं है। ये सरकार का काम है। 10 लाख करोड़ रुपये अपने दोस्तों के कर्ज़ काम करना, टैक्स माफ करना फ्रीबी है। हर किसी पर ED, CBI, आयकर विभाग की छापेमारी हो रही है, परन्तु दोस्तों पर छापेमारी नहीं हो रही। तिरंगा अनेकता में एकता और आपसी सौहार्द की पहचान है। इसलिए दुनिया में मेरा भारत महान है। आज़ादी की 75वीं सालगिरह सभी देशवासियों को मुबारक। इस तिरंगे की आन-बान-शान के लिए हमें अपनी जान भी न्योछावर करनी पड़े तो छोटी बात होगी। तिरंगा हमारे अंदर देशभक्ति की भावना जगाता है। तिरंगा देख ग़लत काम करने वाले भी रुक जाते हैं।

अब देश में होगा सिर्फ़ भारतवाद

सीएम केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा 75 साल में हमारा देश परिवारवाद और दोस्तवाद  की वजह से पीछे रह गया। हमें प्रण लेना है कि अब सरकारी पैसा परिवार और दोस्तों पर ख़र्च नहीं किया जाएगा। अब सरकारी पैसा शिक्षा, रोज़गार, चिकित्सा पर ख़र्च किया जाए। अब देश में सिर्फ़ भारतवाद होगा। सब पर ED, IT की रेड हो रही है, लेकिन दोस्तों पर Raid नहीं हो रही। पहले ये देश एक परिवार के लिए चलता था, अब कुछ दोस्तों के लिए चल रहा है। और बच्चों को फ़्री शिक्षा दे दो तो कहते हैं Freebies हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *