Advertisement
बड़ी ख़बर

इस बार कांग्रेस और अकाली दल को करना है साफ, केवल चलानी है झाडू: अरविंद केजरीवाल

Share
Advertisement

नई दिल्ली/पंजाब: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी के सीएम चेहरा सरदार भगवंत मान ने आज पंजाब के अमृतसर में नुक्कड़ सभा कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की। नॉवेल्टी चौक, हॉल बाजार, सूरज चंद तारा और चट्टी विंड गेट एरिया में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार कांग्रेस और अकाली दल को साफ करना है और केवल झाडू चलानी है। अब चुनाव के केवल चार दिन ही रह गए हैं। इसलिए पूरा जोर लगा दो। हम सभी को पंजाब में सरदार भगवंत मान को सीएम बनाना है।

Advertisement

अब चुनाव के चार दिन बचे हैं, पूरा जोर लगा दो, पंजाब में सरदार भगवंत मान को बनाना है सीएम

अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के अमृतसर के नॉवेल्टी चौक, हॉल बाजार, सूरज चंद तारा और चट्टी विंड गेट में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान भारी संख्या में जनता का समर्थन मिला। सीएम अरविंद केजरीवाल की एक झलक पाने के लिए बड़ी तादात में लोग सड़क पर उमड़ पड़े। इस दौरान ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हाथ लहराकर और हाथ मिलाकर जनता का अभिवादन किया और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की उनसे अपील की। इस अवसर पर पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा सरदार भगवंत मान और पार्टी के प्रत्याशी समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सभी को वोट डालने अवश्य जाना है, आपका एक-एक वोट झाड़ू के बटन पर पड़ना चाहिए

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में 20 फरवरी को मतदान है। सभी लोगों को वोट डालने जाना है। कोई भी घर में बैठ मत जाना। आपका एक-एक वोट झाड़ू के बटन पर पड़ना चाहिए। हम सभी को इस बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से जितना है। अब चुनाव के केवल चार दिन ही रह गए हैं। इन चार दिनों में पूरा जोर लगा देना है और पंजाब में सरदार भगवंत मान को सीएम बनाना है।

आपके एक बटन दबाने से पंजाब को दो लोगों से मुक्ति मिल जाएगी और यह सबसे महत्वपूर्ण

केजरीवाल ने कहा कि इस बार कांग्रेस भी साफ और अकाली दल भी साफ, सारी पार्टियों को साफ करना है और केवल झाडू चलानी है। आपके एक बटन दबाने से पंजाब को दो लोगों से मुक्ति मिल जाएगी। यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है। जितने भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता है, उन्हें अब बहुत मेहनत करनी है। किसी कार्यकर्ता को अब घर नहीं बैठना है। खाना-पीना और सोना सब बंद करके हम सभी लोगों को खूब मेहनत करनी है।

Recent Posts

Advertisement

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जोर शोर से जुटा प्रशासन, जागरूकता वाहनों को किया रवाना

Lok Sabha Election 2024: चित्रकूट जनपद में लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी 20 मई को…

April 27, 2024

तीसरे चरण के चुनाव से पहले BJP ने चला बड़ा दांव, क्या बिगड़ जाएगा शिवपाल सिंह यादव के बेटे का गणित ?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर दो फेज की वोटिंग हो चुकी है।…

April 27, 2024

Uttarakhand: पहाड़ की आग हुई विकराल, बुझाने में जुटे सेना के जवान, हेलीकॉप्टर की ली जा रही मदद

Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर जंगल में लगी आग…

April 27, 2024

UP: धनंजय सिंह की बदली गई जेल, जौनपुर से बरेली किया गया शिफ्ट

UP: सात साल की सजा काट रहे पूर्व सांसद एवं बाहुबली नेता धनंजय सिंह की…

April 27, 2024

DC vs MI IPL 2024: दिल्ली में किसके सिर सजेगा ताज ? देखें पिच रिपोर्ट और संभावित 11

DC vs MI IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स शनिवार (27 अप्रैल) को आईपीएल 2024 के 43वें…

April 27, 2024

Weather News: देश के इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी ख़बर

Weather News: आज भी देश के ज्यादातर राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी से राहत…

April 27, 2024

This website uses cookies.