Advertisement

महराजगंज दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- गोरक्षपीठ और नाथ संप्रदाय ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए जितना कार्य किया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाराजगंज पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता को हासिल करने के लिए नाथ संप्रदाय ने जिस प्रकार की भूमिका निभाई है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वो कम है।

Advertisement

साथ ही आगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- नाथ संप्रदाय ने कभी किसी को जाति, पंथ और मजहब के आधार पर बांटने का नहीं बल्कि जोड़ने की कोशिश की। जिन्हें अछूत कहा जाता था, उन्हें मंदिर में प्रवेश देने की पहल महंत पूज्य अवैद्यनाथ जी महाराज ने की थी। आजादी हासिल होने के दो वर्ष बाद 1949 में सबसे पहले रामलला के जन्मस्थान पर पूजा करने का काम तत्कालीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत दिग्विजयनाथ ने किया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले गोरक्षपीठ और नाथ संप्रदाय ने सनातन धर्म की रक्षा और संवर्धन के लिए जितना कार्य किया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए, वो कम है। बह्मलीन गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर पूज्य अवेद्यनाथ जी का व्यक्तित्व अद्भुत था। उनके सहज व्यक्तित्व से मैं बैहद प्रभावित था। मैं हर महीने उनका आशीर्वाद लेने के लिए गोरक्षपीठ आता रहता था। शोध कार्य के वक्त भी मुझे उनका सानिध्य मिलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *