Advertisement
बड़ी ख़बर

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe के निधन से भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Share
Advertisement

New Delhi: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) का आज सुबह एक अज्ञात हत्यारे के गोली मारने से उनका 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इसी के साथ उनके निधन से पूरे विश्वभर में शोक का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं इस घटना से भारत के प्रधानमंत्री भी अपने जापानी मित्र के निधन से बेहद ही दुखी है। इसी के साथ भारत सरकार ने कल यानी 9 जुलाई को पूरे देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe का 67 वर्ष में हुआ निधन, भरी सभा में हत्यारे ने गोली मारी

बता दें आज सुबह पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान उनपर गोली चलायी गयी। शिंजो आबे (Shinzo Abe) को गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा (हार्ट फेलियर) पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर्स उन्हें बचाने में असफल रहे। 67 वर्षीय आबे का गोली लगने से निधन हो गया। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे।

भारत सरकार ने कल राष्ट्रीय शोक का किया ऐलान

जैसा की पूरा विश्व जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिंजो आबे  (Shinzo Abe) के अच्छे संबंध रहे है। उनकी गुजरात और बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। इसी के साथ 25 जनवरी 2021 को भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा की- ‘श्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।’ इसी के साथ पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये भी लिखा की पूरे भारत में कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान हुआ है।

यह भी पढ़ें: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Recent Posts

Advertisement

Bihar : नीरज का तेजस्वी पर तंज… ‘कहां है आपका लोकेशन… जिस गोला पर हैं वहीं से ट्विटर ज्ञान देते रहिएगा’

Neeraj to Tejashwi : बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी…

July 5, 2024

Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : देसी शादी में लगेगा विदेशी तड़का

Justin Bieber In Anant-Radhika Wedding Function : मुकेश अम्बानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अम्बानी…

July 5, 2024

Allegation : वीडियो बनाने पर एसडीएम ने की पत्रकार से मारपीट, मोबाइल भी तोड़ा

Assault on Journalist : सुरजपुर में प्रशासनिक गुंडागर्दी देखने को मिली है. आरोप है कि…

July 5, 2024

Uttarakhand : उत्तराखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand : कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,…

July 5, 2024

Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाया जाएगा एनसीईआरटी कोर्स, मदरसा शिक्षक परिषद के अध्यक्ष बोले – ‘415 रजिस्टर्ड मदरसों में..

Uttarakhand : उत्तराखंड के मदरसों में एनसीईआरटी सिलेबस की कीताबों से पढ़ाई होगी। 415 मदरसों…

July 5, 2024

Hathras Stampede News : पीड़ितों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा – ‘मुआवजा सही मिलना चाहिए’

Hathras Stampede News : राहुल गांधी हाथरस पहुंचे और उन्होंने हाथरस के पीड़ितों से मुलाकात…

July 5, 2024

This website uses cookies.