Corona Virus: भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह दस हजार नये मामले आने के बाद शुक्रवार सुबह नये मामलों की संख्या ग्यारह हजार हो गई है। इससे यह साफ हो गया है कि कोरोना एक बार फिर से हाहाकार मचाने जा रहा है। एक्टिव मामलों की संख्या भी पचास हजार के करीब पहुंच गई है।
देश में कोरोना एक बार फिर से जिस तरह से बढ़ रहा है सरकार और आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर कोरोना के आंकड़ों में बढ़त देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में 24 घंटे में कोरोना के 11,109 नये मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले 13 अप्रैल को 10,158 नये मामले सामने आए थे। उससे पहले 12 अप्रैल को केवल 7,830 नये मामले सामने आए थे। देश भर में एक्टिव मामलों की संख्या भी 50 हजार के करीब पहुंच गई है। गुरुवार को जहां एक्टिव मामलों की संख्या 44,998 थी, शुक्रवार को यह 49,622 पर पहुंच गई है।
कोरोना की संक्रमण दर भी तेजी से बढ़ रही है। मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। लेकिन अस्पतालों में मरीज कम भर्ती हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण है कि कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया म्यूटेटेड वायरस ज्यादा खतरनाक नहीं है। इससे बस सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं। वायरस फेफड़ों तक नहीं जाता जिससे सांस लेने में उतनी परेशानी नहीं होती है। साथ ही मरीज की मौत भी तभी होती है जब उसे बीपी, शुगर, कैंसर जैसी दूसरी गंभीर बीमारियां हों।
देश में अब तक 2 अरब, 20 करोड़, 65 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 102.74 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज, 95.19 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज और 22.72 लोगों को वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज लग चुकी है।
ये भी पढ़ें: श्रीनगर की जामिया मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज़ पर रोक लगी
Rarbareli and Rahul: कांग्रेस द्वारा रायबरेली और अमेठी की सीट से उम्मीदवारों की घोषणा करते…
Rahul Gandhi and KL Sharma: लंबे इंतजार और तमाम मंथन के बाद अब कांग्रेस पार्टी…
Mahoba: महोबा में सात जन्मों का बंधन निभाने की कसम खाने वाले कलयुगी पति ने…
JP Nadda: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा…
UP: बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी 7 मई को तीसरे चरण में होने वाले चुनाव मतदान…
PM Modi In Gujarat: गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा "जब देश…
This website uses cookies.