Advertisement

कृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, कहा- ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए यूपी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य

Share
Advertisement

मथुरा: वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रजरज उत्सव-2021 व हुनर हाट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि वृंदावन में ‘ब्रजरज उत्सव-2021’ व ‘हुनर हाट’ के उद्घाटन के अवसर पर मैं ब्रज की इस पावन धरा को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी का हृदय से अभिनन्दन करता हूं।

Advertisement
https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1458367543576449026?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1458367543576449026%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FCMOfficeUP2Fstatus2F1458367543576449026widget%3DTweet

CM योगी की बड़ी बातें…

  • कोरोना काल के दौरान दुनिया में किसी दूसरे राष्ट्राध्यक्ष ने अपने नागरिकों के साथ इतने निकट से संवाद नहीं बनाया, जितना PM @narendramodi ने बनाया।
  • पीएम ने प्रत्येक व्यक्ति के जीवन व जीविका को बचाने हेतु ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मंत्र दिया।
  • इस हुनर हाट के माध्यम से सभी हस्तशिल्पी व कारीगर प्रधानमंत्री जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना को साकार करने वाले हैं।
  • इस परम्परा के साथ ही हमारा उत्तर प्रदेश और भारत कितना समृद्ध है, इसे एक बार अवश्य देखें।
  • 2021 के प्रारम्भ में ‘वैष्णव कुम्भ’ के कार्यक्रम में भी मुझे इस पावन धरा पर आने सौभाग्य प्राप्त हुआ था। अगर पूज्य संतों का आशीर्वाद न होता तो ‘वैष्णव कुम्भ’ कार्यक्रम सफलता की नई ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाता।

ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र व @UPGovt पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

CM ने कहा मुझे प्रसन्नता है कि ‘ब्रजरज उत्सव-2021’ के साथ केन्द्र सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा ‘हुनर हाट’ को भी जोड़ा गया है। ब्रज क्षेत्र के तीर्थ के माहात्म्य को हम लोग पूरे भारत व दुनिया में प्रचारित-प्रसारित कर सकें व यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को अच्छी सुविधा दे सकें, इसके लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें