Advertisement
बड़ी ख़बर

सिद्धार्थनगर में बाढ़ पीड़ितों से मिले CM योगी, अफसरों को बिना भेदभाव सबकी मदद करने का दिया निर्देश

Share
Advertisement

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सिद्धार्थनगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम योगी ने कहा कि लगातार बाढ़ प्रभावित जनपदों का निरीक्षण कर रहा हूं। बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा जारी है। सिद्धार्थनगर में ४०० ग्राम पंचायतों में बाढ़ का असर है। लगभग दो लाख से ज़्यादा की आबादी बाढ़ से पीड़ित है। ज्यादा से ज्यादा राहत सामग्री वितरित किये जाने की आवश्यकता है।

Advertisement

सिद्धार्थनगर में बाढ़ पीड़ितों से मिले CM योगी

आगे सीएम योगी ने कहा कि राहत सामग्री समय पर वितरित की जाए। जन प्रतिनिधि सभी बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उनकी समस्याएं दूर करें। बाढ़ के मद्देनजर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा की बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति मेरी पूरी संवेदना है। हर पीड़ित परिवार को हमारी सरकार समय-समय पर अनाज उपलब्ध करा रही है।

अफसरों को बिना भेदभाव सबकी मदद का दिया निर्देश

यूपी CM बोले बाढ़ से बचाव के लिए हर तरह जिला प्रशासन उपाय करें। मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों को निर्देश दिया की बाढ़ के समय या बाद में स्वास्थ्य विभाग हर तरह से लोगों की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बाढ़ प्रभावित लोगों का अगर कोई नुक़सान हुआ है तो समय से उनको मुआवजा दे। कोई भी बाढ़ पीड़ित अपने को उपेक्षित ना समझे, जिला प्रशासन तीन दिन के अंदर उनका हर तरह की मदद करेगा। आपदा के समय केंद्र सरकार और राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। रिपोर्ट- रवि गुप्ता

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

नहीं थम रहा पुल धंसने का सिलसिला, अब बिहार के सिवान में तीन पुल धंसे

Bridge Damage : बिहार में पुल धंस रहे है. एक के बाद एक ऐसी कई…

July 3, 2024

UP: हाथरस हादसे को लेकर सीएम योगी का बड़ा एलान, ADG आगरा की अध्यक्षता में SIT करेगी जांच

UP: यूपी के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के रतीभानपुर गांव में आयोजित भोले…

July 3, 2024

चार जुलाई को भारत पहुंचेगी इंडियन क्रिकेट टीम, जानें शेड्यूल…

Team India : भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम बारबाडोस से भारत के लिए रवाना हो चुकी…

July 3, 2024

Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट: Z-फोल्ड 6 और Z-फ्लिप 6 के साथ नए युग की शुरुआत

10 जुलाई को होगा भव्य लॉन्च Samsung Galaxy: दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज सैमसंग 10 जुलाई…

July 3, 2024

विपक्ष के वॉकआउट पर बोले सभापति धनखड़ ‘मुझे नहीं, बल्कि भारत के संविधान को पीठ दिखाई’

Vice President on walkout : वहीं राज्यसभा में जब पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर…

July 3, 2024

This website uses cookies.