सिद्धार्थनगर में बाढ़ पीड़ितों से मिले CM योगी, अफसरों को बिना भेदभाव सबकी मदद करने का दिया निर्देश

Share

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सिद्धार्थनगर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम योगी ने कहा कि लगातार बाढ़ प्रभावित जनपदों का निरीक्षण कर रहा हूं। बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा जारी है। सिद्धार्थनगर में ४०० ग्राम पंचायतों में बाढ़ का असर है। लगभग दो लाख से ज़्यादा की आबादी बाढ़ से पीड़ित है। ज्यादा से ज्यादा राहत सामग्री वितरित किये जाने की आवश्यकता है।

सिद्धार्थनगर में बाढ़ पीड़ितों से मिले CM योगी

आगे सीएम योगी ने कहा कि राहत सामग्री समय पर वितरित की जाए। जन प्रतिनिधि सभी बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उनकी समस्याएं दूर करें। बाढ़ के मद्देनजर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा की बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति मेरी पूरी संवेदना है। हर पीड़ित परिवार को हमारी सरकार समय-समय पर अनाज उपलब्ध करा रही है।

अफसरों को बिना भेदभाव सबकी मदद का दिया निर्देश

यूपी CM बोले बाढ़ से बचाव के लिए हर तरह जिला प्रशासन उपाय करें। मुख्यमंत्री ने आला अधिकारियों को निर्देश दिया की बाढ़ के समय या बाद में स्वास्थ्य विभाग हर तरह से लोगों की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बाढ़ प्रभावित लोगों का अगर कोई नुक़सान हुआ है तो समय से उनको मुआवजा दे। कोई भी बाढ़ पीड़ित अपने को उपेक्षित ना समझे, जिला प्रशासन तीन दिन के अंदर उनका हर तरह की मदद करेगा। आपदा के समय केंद्र सरकार और राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। रिपोर्ट- रवि गुप्ता

अन्य खबरें