Advertisement

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, कहा- देश के विकास में सभी का योगदान

Share
Advertisement

लखनऊ:  पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ में उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक प्रदान करते UPCM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 75 पुलिस अधिकारियों/कार्मिकों को उनके द्वारा दिए गए विशिष्ट योगदान व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आज अलंकृत किया जा रहा है। मैं उन सभी पुलिस अधिकारियों/कार्मिकों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। अगर समाज का हर नागरिक अपने-अपने क्षेत्र में पूरी ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने जुट जाए तो लक्ष्य प्राप्ति व संकल्पों को पूरा करने में देर नहीं लगेगी। मुझे लगता है कि अमृत महोत्सव का यह वर्ष हम सभी को इस बात के लिए प्रेरित करता है।

Advertisement

प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई: CM

आगे सीएम ने कहा कि यूपी पुलिस के प्रत्येक कर्मी को इस सबसे बड़े पुलिस बल के साथ जुड़े होने पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। जब तक हमें अपनी संस्था के प्रति गौरव की अनुभूति नहीं होगी, तब तक हम उसके प्रति अपनी सेवाओं को जोड़ने में विफल रहेंगे। आज समय बदला है, जनता जागरूक हुई है। उसके मन में शासन, प्रशासन व पुलिस के प्रति एक विश्वास जाग्रत हुआ है। इस विश्वास ने लोगों को विकास की ओर उन्मुख किया है, योजनाओं के साथ जोड़ा है।

बहादुरी, उत्कृष्ट काम के लिए सीएम योगी का सम्मान: सीएम योगी

यूपी सीएम बोले कि विगत साढ़े चार वर्षों के दौरान यूपी पुलिस ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से न केवल पुलिस की, बल्कि पूरे प्रदेश की छवि बदलने में एक निर्णायक भूमिका निभाई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। साइबर क्राइम थाने स्थापित करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर चलने वाली एक-एक गतिविधि पर नजर रखनी होगी। हर हाल में उत्तर प्रदेश पुलिस बल के प्रति विश्वास बना रहना चाहिए, इसके लिए जो भी उपाय होने हैं उसे बेहतर ढंग से आगे बढ़ाना चाहिए।

आगे उन्होनें कहा कि सही और सटीक जानकारी एक सामान्य जन से प्राप्त होती है, इसलिए मैंने जनता दर्शन कार्यक्रम प्रारंभ किया। इससे जनपदों की पूरी जानकारी मिलती है। हम जनता की समस्याओं की सुनवाई व समाधान करते हैं, वहीं जनता भी हमारी एक-एक गतिविधि पर नजर रखती है। मुझे प्रसन्नता है कि आज के इस अवसर पर हम लोगों ने उत्तर प्रदेश पुलिस बल के मानव सम्पदा पोर्टल का भी शुभारंभ किया है। यह एक नई शुरुआत है। इस पोर्टल पर अब एक साथ सभी अधिकारियों से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *