Advertisement
बड़ी ख़बर

गिरफ्तारी के बाद बढ़ रहा चंद्रबाबू नायडू का समर्थन, IT कर्मचारियों की कार रैली, बॉर्डर सील

Share
Advertisement

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेलगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इन हालातों से निपटने के लिए पुलिस ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सीमा को सील कर दिया है। यहां पर भारी तदादा में पुलिसबल की तैनाती की गई है। आईटी कर्मचारियों को रोकने के लिए प्रशासन को भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती करनी पड़ी है। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद उनके प्रति जनता की सहानुभूति दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। वहीं पिछले कुछ दिनों ने मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी लोगों को सड़कों पर आने नहीं दे रहे हैं। 

Advertisement

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ जो भी विरोध प्रदर्शन करता दिख रहा है, पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया जा रहा है। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में आंध्र प्रदेश के पड़ोसी राज्य तेलंगाना और कर्नाटक से प्रतिदिन विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। साथ ही विदेशों में भी जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ और चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बता दें आईटी कर्मचारियों द्वारा चंद्रबाबू नायडू के समर्थन में कार रैली निकालने की बात कही गई है। यह जानकारी रविवार सुबह दी गई। आईटी कर्मचारियों ने कहा है कि राजमंड्री तक कार रैली निकाली जाएगी। 

आईटी कर्मचारियों द्वारा कार रैली निकाले जाने की बात सामने आने के बाद से ही आंध्र प्रदेश प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। आंध्र प्रधेश पुलिस ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सीमा को सील कर दिया है। साथ ही भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। आने-जाने वाले वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। सीमा पर कुल 6 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनीयरों की रैली आंध्र प्रदेश में न घुसे, इसके लिए प्रशासन ने पूरे प्रबंध किए हैं। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू सरकार ने ही हैदराबाद को आईटी हब बनाया था। यही कारण है कि दुनियाभर की प्रसिद्ध कंपनियां यहां स्थित हैं। इसलिए आईटी कर्मचारियों द्वारा चंद्रबाबू नायडू को समर्थन दिया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें:पूर्व मंत्री अवधेश ने उमंगेश्वरी माता के दरबार में टेका माथा

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

This website uses cookies.