Advertisement

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण आज, किन राशियों को रहना होगा सतर्क, जानिए

Share

जब चंद्रमा सामान्य से बड़ा दिखाई देता है तो उसे ‘सुपरमून’ कहा जाता है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का हो जाता है। जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है। चंद्र ग्रहण का कुछ राशियों पर नकारात्‍मक असर हो सकता है।

Chandra Grahan 2022
Share
Advertisement

साल का पहला चंद्र ग्रह 2022 (Chandra Grahan 2022) शुरू हो गया है। यह दोपहर 12.30 बजे तक खत्म हो जाएगा, और इसे ‘सुपरमून’ और ब्लड मून भी कहा जाता है। इसका मतलब है कि चंद्रमा आज सामान्य से बड़ा दिखाई देगा और लाल रंग का हो जाएगा। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना गया है। ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरती जाती है। यह चंद्र ग्रहण बैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है। यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और विशाखा नक्षत्र में लगेगा। 

Advertisement

जब चंद्रमा सामान्य से बड़ा दिखाई देता है तो उसे ‘सुपरमून’ कहा जाता है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का हो जाता है। जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है यदि पृथ्वी से निकल रही Umbra छाया में यदि चंद्रमा आ जाता है तब हमें पृथ्वी से चंद्रमा देखने पर लाल रंग का दिखाई देने लगता है।

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान सतर्क रहें ये राशि वाले लोग 

कर्क राशि

 साल का पहला चंद्र ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए अच्‍छा नहीं कहा जा सकता है। उन्‍हें इस दौरान संभलकर रहना चाहिए। खासतौर पर संतान की सेहत और उसके करियर को लेकर सावधान रहें। खर्चे भी बढ़ेंगे। इस समय धैर्य की नीति अपनाना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि 

के लोगों को भी चंद्र ग्रहण परेशान कर सकता है। आपके जीवन साथी के साथ वाद विवाद होने के संकेत हैं। मानसिक तनाव को नियंत्रित करें एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना जा सकता है है क्‍योंकि इस राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है।ग्रहण काल में सावधानी बरतें. निर्णय लेने में जल्‍दबाजी से बचें। यह समय धैर्य से भगवान की भक्ति करते हुए निकालें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए भी चंद्र ग्रहण काफी कष्टजायक हो सकता है। आपको बिजनेस में घाटा होने की संभावना है। कोई भी काम सोच समझ कर करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको इस दौरान सिर दर्द की समस्या हो सकती है। आप अपना वाहन संभल कर चलाएं। अपने कार्यस्थल पर सामंजस्य बनाए रखें अन्यथा नौकरी में भी बाधा आ सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें