Advertisement

Champawat By Election Result: चंपावत उपचुनाव में बड़ी जीत, 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीते धामी

Share

Champawat By Election Result: चंपावत उपचुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM Dhami won) ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। 50 हजार से ज्यादा वोट हासिल करने पर पुष्कर सिंह धामी जीत गए है।

CM Dhami won
Share
Advertisement

Champawat By Election Result: चंपावत उपचुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM Dhami won) ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। 50 हजार से ज्यादा वोट हासिल करने पर पुष्कर सिंह धामी जीत गए है। उत्तराखंड के इतिहास में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड सीएम धामी के नाम हो गया है।

Advertisement

धामी ने पूर्व सीएम बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ा

13 चरणों के रुझान सामने आने के बाद सीएम धामी (CM Dhami won) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं। उन्होंने पूर्व सीएम बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सीएम के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

“हिन्दी ख़बर” Update

चंपावत चुनाव में मतगणना पूरी, 54,121 वोटों से जीते सीएम पुष्कर सिंह धामी।

निर्मला गहतोड़ी, कांग्रेस को सिर्फ 3147 वोट मिले, जमानत जब्त।

उत्तराखंड के इतिहास में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम दर्ज हुआ।

“हिन्दी खबर” पर सबसे तेज और सटीक अपडेट।

13वें चरण तक कुल मतदान

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी को कुल -3147

भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी को 57268

सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को 409

निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी को 399

और नोटा को372मत प्राप्त हुए।

Uttarakhand By Election: CM Dhami की जीत पक्की! 10वें राउंड के रुझानों में धामी बंपर वोटों से आगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami won) ने इससे पहले अपने बयान में कहा कि शुरुआती रुझान काफी अच्छे आ रहे हैं। ऐतिहासिक मतदान हुआ है और मतगणना के बाद भी इतिहास बनेगा। मैं चंपावत की अतुल्य जनता का आभारी हूं जो इन्होंने इतना समर्थन किया। चंपावत में विकास की आपार संभावनाएं है। उन सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना कर दिया शुरू

54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांग्रेस की जमानत जब्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *