Advertisement
बड़ी ख़बर

Supreme Court में 5 जजों की नियुक्ति को मिली हरी झंडी, CJI दिलाएंगे शपथ

Share
Advertisement

शनिवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में नियुक्त पांच नए न्यायाधीश 6 फरवरी को सुबह 10.30 बजे पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें कि भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ (D Y Chandrachud) शीर्ष अदालत परिसर में एक समारोह के दौरान पांच न्यायाधीशों को शपथ दिलाएंगे। 13 दिसंबर, 2022 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) द्वारा नए न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की गई थी। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Union Law Minister Kiren Rijiju) ने ट्वीट कर नियुक्ति की घोषणा की थी। इनमें ये पांच जज शामिल हैं।

Advertisement
  • जस्टिस पंकज मिथल- चीफ जस्टिस, राजस्थान उच्च न्यायालय
  • जस्टिस संजय करोल- चीफ जस्टिस, पटना उच्च न्यायालय
  • जस्टिस पी वी संजय कुमार- चीफ जस्टिस, मणिपुर उच्च न्यायालय
  • जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह- जज, पटना उच्च न्यायालय
  • जस्टिस मनोज मिश्रा- इलाहाबाद उच्च न्यायालय शीर्ष अदालत के न्यायाधीश

Supreme Court में नियुक्त किए गए जजों के बारे में पढ़ें

1. जस्टिस पंकज मिथल:

इनका जन्म 17 जून, 1961 को उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़िले में हुआ था। ये एक वकील परिवार से हैं। उन्होंने इससे पहले जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय उनका पैतृक उच्च न्यायालय है। आपको बता दें कि ये वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।

2. जस्टिस संजय करोल:

इनका जन्म 23 अगस्त 1961 को शिमला में हुआ। इन्होंने उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में अपना अभ्यास शुरू किया था। ये वर्तमान में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। इससे पहले ये त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यवाहक थे।

3. जस्टिस पीवी संजय कुमार:

पुलिगोरू वेंकट संजय कुमार का जन्म 14 अगस्त 1963 को हुआ था। आपको बता दें कि अगस्त 1988 में, न्यायमूर्ति कुमार ने आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने अतीत में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालयों में एक न्यायाधीश के रूप में कार्य किया और वर्तमान में मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं।

4. जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह:

इनका जन्म 11 मई 1963 को हुआ था। इन्हें 2011 में पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद 2021 में इन्हें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया गया था। हालांकि, एक बार फिर जून 2022 में इनका ट्रांसफर पटना उच्च न्यायालय कर दिया गया था। आपको बता दें कि ये वर्तमान में पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं।

5. न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा:

मनोज मिश्रा का जन्म 2 जून 1965 को हुआ था। ये वर्तमान में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। इन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। आपको बता दें कि इन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सिविल, राजस्व, आपराधिक और संवैधानिक विभागों में काम किया।

ये भी पढ़ें: Pervez Musharraf Death News: PAK के पूर्व राष्ट्रपति का दुबई में निधन

Recent Posts

Advertisement

यूपी में रफ्तार का कहर, दो लोगों की मौत कई घायल

Road Accident: उत्तरप्रदेश के सीतापुर, रायबरेली और बहराइच में तेज रफ्तार का कहर देखने को…

May 4, 2024

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

This website uses cookies.