Advertisement
बड़ी ख़बर

CBI ने मणिपुर वायरल वीडियो केस में FIR दर्ज की, अबतक 7 आरोपी गिरफ्तार

Share
Advertisement

CBI यानी केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर परेड कराने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह जानकारी सीबीआई अधिकारी ने दी है। बताते चलें 19 जुलाई को सोशल मीडिया में महिलाओं के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद यह मामला देश और दुनिया के सामने आया था। इस मामले में अबतक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच के लिए सीबीआई को लगाया गया है।

Advertisement

बताते चलें सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संबंध में अबतक जिन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है उसके बारे में आपको बताते हैं।

153-A : सांप्रदायिक सद्भाव के लिए हानिकारक धर्म/जन्मस्थान/भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना।
398 :  घातक हथियार के बल पर डकैती का प्रयास।
427 : नुकसान पहुंचाने वाली शरारत।
436 : आग और विस्फोटकों से उत्पात।
448 : अतिक्रमण।
302 : हत्या।
354 : किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल।
364 : अपहरण।
326 : स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से गंभीर चोट पहुंचाना।
376 : बलात्कार।
34 : सामान्य आपराधिक इरादा रखना।

बताते चलें  महिला को निर्वस्त्र करने की यह घटना 4 मई को हुई थी। घटना के दो महीने बाद 19 जुलाई को इसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर 20 जुलाई को पहली गिरफ्तारी की थी। इस मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार किये गये थे।

पुलिस ने खबर लिखे जाने तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शक है कि वीडियो उसी के मोबाइल से बना। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। अब मणिपुर में दो महिलाओं के साथ सेक्सुअल असॉल्ट और हिंसा के मामले में गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार उद्योगपति रत्न टाटा को देगी ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Speaker Poll: ओम बिरला होंगे NDA के उम्मीदवार, कुछ ही देर में करेंगे नामांकन

Lok Sabha Speaker Poll: सोमवार को संसद सत्र की शुरूआत हुई थी. आज संसद सत्र का…

June 25, 2024

दिल्ली के रिज फॉरेस्ट एरिया में उपराज्यपाल महोदय ने गैरकानूनी तरीके से कटवाए 1100 वृक्ष : सौरभ भारद्वाज

Saurabh allegation on LG: दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के नेता और…

June 24, 2024

Kerala Assembly: केरल विधानसभा में राज्य का नाम बदलकर केरलम करने का दोबारा प्रस्ताव हुआ पारित, केंद्र से किया आग्रह

Kerala Assembly: केरल विधानसभा ने राज्य का नाम बदलकर केरलम करने का प्रस्ताव पास किया…

June 24, 2024

न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि भारत की ग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा प्रयागराज महाकुंभ : CM योगी

CM Yogi on Mahakumbh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी प्रयागराज महाकुंभ को स्वच्छता, सुविधा…

June 24, 2024

NEET 2024 : नीट पेपर लीक को लेकर महाराष्ट्र में दो लोगों की हुई गिरफ्तारी, दोनों पेशे से शिक्षक

NEET 2024 : देश भर में नीट परीक्षा को लेकर बवाल थमता हुआ नहीं दिख…

June 24, 2024

UP : चकमा देकर ज्वैलर्स की दुकान से उड़ाए पांच लाख के आभूषण, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Crime in Firozabad: कटरा बाजार स्थित सब्जी मंडी में एक बदमाश एक ज्वेलर्स की दुकान…

June 24, 2024

This website uses cookies.