Advertisement

ByPoll Results: मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की भाजपा पर बढ़त बरकरार, तीनों सीटों पर साइकिल आगे

Share
Advertisement

मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव बड़ी जीत की ओर दिखाई पड़ती हुई नजर आ रही है। वहीं बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य पर 51 हजार से अधिक की बढ़त बना ली है। अभी तक डिंपल यादव को कुल 96409 और बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 45387 मत हासिल प्राप्त हुए है। इसी के साथ संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती गुरुवार सुबह 8 बजे से जारी है।

Advertisement

डिंपल यादव ने बनाई बढ़त

फिलहाल शुरूआती रुझान में सपा की डिंपल यादव बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से काफी आगे चल रही हैं। बता दें डिंपल यादव सभी विधानसभा क्षेत्रों से काफी आगे तक का बढ़त बना रखी है। वहीं जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से डिंपल की बढ़त 24969 वोटों की है, जबकि बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 9563 वोट मिले हैं। हालांकि मुलायम सिंह की विरासत को बचाने के लिए उनकी बहू और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं। बता दें 5 तारीख को हुए मतदान में कुल 53 फीसदी वोटिंग मैनपुरी में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें