Advertisement
बड़ी ख़बर

पंजाब में सीएम बदलने पर बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- दलितों का वोट लेने के लिए चरनजीत को बनाया मुख्यमंत्री

Share
Advertisement

लखनऊ:  BSP अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को पंजाब में नए मुख्यमंत्री बनने को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होनें प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को कुछ वक्त के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया जाना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। आगामी पंजाब चुनाव इनके नेतृत्व में नहीं बल्कि गैर दलित के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इससे साफ होता है कि कांग्रेस का दलितों पर अब तक भरोसा नहीं हुआ है।

Advertisement

सिर्फ कांग्रेस का चुनावी हथकंडा : BSP अध्यक्ष मायावती

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावी लाभ लेने के लिए यह निर्णय लिया है। जबकि सच तो यह है कि कांग्रेस को दलितों पर भरोसा नहीं है। उन्हें मुसीबत में ही दलितों की याद आती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए। कांग्रेस पर पूरी तरीके से बसपा सुप्रीमो मायावती हमलावर दिखी। जानकारी के लिए बता दें कि दलित समाज से आने वाले चरनजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

दलितों का वोट लेने के लिए चरनजीत को बनाया मुख्यमंत्री: बसपा सुप्रीमो

मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कांग्रेस का चुनावी हथकंडा है। कांग्रेस ने दलितों का वोट लेने के लिए कुछ महीनों के लिए चरनजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि इसी तरह भाजपा में ओबीसी समाज के लिए प्रेम उभरा है। अगर भाजपा ओबीसी के लिए कुछ करना चाहती है तो जातिवार जनगणना क्यों नहीं करवाती है। लोगों को भाजपा व कांग्रेस के चुनावी हथकंडों से सावधान रहना चाहिए।

Recent Posts

Advertisement

Badaun: भाजपा ने जनता को धोखा दिया है और उन्हें ठगने का काम किया है, बदायूं में बोले अखिलेश यादव

Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…

May 4, 2024

देश में औरंगजेब का जजिया कर जबरन लागू करना चाहती है कांग्रेस, मध्य प्रदेश में बोले CM योगी

CM Yogi In MP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार…

May 4, 2024

Bihar:  लालू यादव का परिवार बिहार नहीं, वो सिर्फ उनका परिवार- रविशंकर प्रसाद

Ravi Shankar Prasad to Tejashwi: तेजस्वी यादव के हिंदू वाले बयान पर बिहार में राजनीति…

May 4, 2024

मसूरी देहरादून मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 5 की मौत

Mussoorie Road Accident: उत्तराखंड के देहरादून में मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो…

May 4, 2024

लोहरदगा में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… कांग्रेस ने इस जिले को बदहाली में छोड़ा

PM Modi in Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं भगवान…

May 4, 2024

Palamu: कांग्रेस वालों की नजर आपकी जमीन-जायदाद पर- पीएम मोदी

PM Modi in Palamu: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पलामू में एक…

May 4, 2024

This website uses cookies.