Advertisement

Health Tips: वजन कंट्रोल करने का जानिए सही तरीका

Share
Advertisement

Health Tips: नाश्ता करना हमारा शरीर के लिए बहुत जरूरी है। वहीं जब हम रात को सोते हैं तो यही सोचते हैं की कल नाश्ते में क्या बनाना है। आपको हेल्दी और स्मार्ट बनने के लिए जल्दी डिनर और जल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहिए। कहा भी जाता है एक अच्छी लाइफस्टाइल अच्छी सेहत का राज होती है। साथ ही कभी ब्रेकफास्ट छोड़ना नहीं चाहिए। ये हमारे शरीर के लिए सही नहीं है। चालिए आज जानते है अलग-अलग भोजन करने का सही समय क्या है और ये हमारे शरीर को कैसे फायदा देता है।

Advertisement

ब्रेकफास्ट

सुबह का नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है। इससे हमें हिम्मत मिलती है और कमजोरी नहीं लगती। आमतौर पर खाना खाने के 8 से 10 घंटे बाद नाश्ता किया जाता है। दिन का पहला भोजन यानी ब्रेकफास्ट करने का सबसे अच्छा समय सुबह 7 से 9 बजे के बीच का है।

लंच

अगर आप ब्रेकफास्ट सही समय पर करते हैं तो आपको भूख भी जल्दी लगेगी। सही समय पर ब्रेकफास्ट करने से लंच तक पेट को आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। ये ब्रेकफास्ट के डाइजेशन (पाचन) में मदद करता है। दोपहर के भोजन यानी लंच करने का सबसे अच्छा समय दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच का है।

डिनर

दोपहर का भोजन जल्दी करने से आपको शाम को जल्द ही भूख लग सकती है। कई न्यूट्रीशनिस्ट हमारी भूख को संतुष्ट करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए जल्दी रात का खाना खाने की सलाह देते हैं। वहीं रात का खाना आपको शाम 6.30 बजे से रात 8 बजे के बीच में खा लेना चाहिए।

जल्दी खाना खाने के फायदे

  1. सही समय में खाना खाने से पाचन में सुधार होता है।
  2. समय पर खाना खाने से दिल की सेहत अच्छी रहती है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियां भी नहीं होती है।
  3. अगर आपको सही समय पर खाना मिल जाए तो आपको सोने के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा और सुबह में आप फ्रेश महसूस करेंगे।
  4. रात का खाना खाने के तुरंत बाद लोग बेड पर सोने चले जाते हैं। ऐसा करने से गैस की समस्या होती है।
  5. वजन कम करने के लिहाज से रात में जल्दी खाना जरूरी है। ऐसे करने से आपका खाना अच्छे से पचेगा और फैट भी इक्कठ्ठा नहीं होगा।
  6. समय से खाना खाने और समय से नींद लेने से आप सुबह में खुद को ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

Hamirpur: जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने UP में गिनाई सरकार की उपलब्धि, कासगंज में जनसभा को किया सम्बोधित

Lok Sabha Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर…

April 28, 2024

ओडिशा में राहुल गांधी की हुंकार, बोले- ‘BJP-BJD की हो चुकी शादी…दोनों चुनिंदा लोगों के लिए चलाते हैं सरकार’

Rahul Gandhi: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में PM मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित…

April 28, 2024

Weather: दिल्‍ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें देश के मौसम का हाल

Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बीते दिन 2.6 मिमी बारिश दर्ज की…

April 28, 2024

अनिल विज ने पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर को बताया शेर, कांग्रेस पर जमकर कसा तंज

Haryana Politics: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार…

April 28, 2024

This website uses cookies.