Advertisement
बड़ी ख़बर

Boat Accident: वाराणसी में 34 यात्रियों से ओवरलोड नाव गंगा नदी में डूबी, दो की हालत गंभीर

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आज सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बता दें काशी के अहिल्याबाई घाट पर शनिवार सुबह 34 यात्रियों से भरी ओवरलोड नाव गंगा नदी में डूब गई। हालांकि इस हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और वहां के लोकल लोगों द्वारा सभी यात्रियों को बचा लिया गया है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हालत गंभीर होने की वजह से दोनों यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Advertisement

घाटों पर चीख पुकार मची

वहीं जिला प्रशासन की ढिलाई और नाविकों की मनमानी एक बार फ‍िर गंगा में जानलेवा साबित हुई है। वहीं इस हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद NDRF और जल पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई। वहीं पुलिस ने बताया कि यह हादसा वाराणसी में शनिवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक इस नाव में दक्षिण भारतीय यात्री सवार थे। जो यहां दर्शन-पूजन के लिए गंगा घाट से काशी विश्वनाथ धाम के लिए जा रहे थे। वहीं हादसे के बाद तय मानकों ने पालन करने वाला नाविक मौके से फरार हो गया। पुलिस इस मामले में अब केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Recent Posts

Advertisement

UP: ओवैसी के संसद में फिलिस्तीन जिंदाबाद का नारा लगाने पर यूपी के मंत्री ने किया पलटवार

UP: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आज महोबा पहुंचे. जहां उन्होंने…

June 26, 2024

बारिश में भीगते हुए रील बना रही थी लड़की, तभी हुआ कुछ ऐसा कि उल्टे पांव भागी

Viral Video of Sitamarahi : आज कल अधिकांश लोगों में सोशल मीडिया पर अपलोड करने…

June 26, 2024

Punjab: पंजाब में 3 लाख से अधिक दिव्यांग लोगों को यूडीआईडी ​​कार्ड किए गए जारी

Punjab: मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण…

June 26, 2024

कोर्ट में सुनवाई के दौरान CM केजरीवाल ने जताई आपत्ति, कहा… ‘मैंने नहीं दिया ऐसा कोई भी बयान’

CM Arvind Kejriwal: मीडिया में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को लेकर…

June 26, 2024

Karnataka: मंगलुरु में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 4 लोगों की हुई मौत

Karnataka: कर्नाटक के मंगलुरु में बड़ा हादसा हो गया. दरअसल मंगलुरु के बाहरी इलाके मदनी नगरा…

June 26, 2024

NEET 2024: नीट मामले को लेकर बिहार में सीबीआई की कार्यवाही…रिमांड में लेने की प्रक्रिया की शुरू

NEET 2024: नीट मामले में बवाल थमता हुआ नहीं दिख रहा है। ऐसे में देश…

June 26, 2024

This website uses cookies.