Advertisement

भाजपा का निषाद पार्टी के साथ गठबंधन, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले- प्रदेश में इस बार भी खिलेगा कमल

Share
Advertisement

लखनऊ: लखनऊ में केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होनें बताया कि भाजपा और निषाद पार्टी 2022 में दोनों दल मिल कर योगी जी के मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। स्वतंत्र देव बोले कि संजय निषाद जी के साथ मिल कर हमेशा हम चुनाव लड़ते है।

Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा 2022 चुनाव को हम निषाद पार्टी के साथ मिल कर लड़ेंगे। निषाद पार्टी, अपना दल भी गठबंधन में साथ है। मैं ज़िम्मेदारी के साथ कह सकता हूं की मोदी जी और योगी जी पर जनता का अटूट भरोसा है। समाज के सभी वर्गों का हम पर भरोसा है। 2022 का विधानसभा चुनाव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 2022 चुनाव में भी हम विकास कार्यो के आधार पर जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले- प्रदेश में इस बार भी खिलेगा कमल

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान बोले कि हम 2022 के चुनाव में लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ेंगे। किसानों की आय दुगनी करने के लिए हम कमिटेड है। हमे देश की गरीबी खत्म करनी है। भाजपा का निषाद पार्टी के साथ गठबंधन है। हम 2022 का विधानसभा चुनाव और ताकत के साथ मिलकर लड़ेंगे। अपना दल भी हमारे साथ जुड़ा है। मेरा विश्वास है कि भाजपा 2022 के चुनाव में हर समाज को गहराई से साथ लेने में सफल होगी।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, निषाद पार्टी के संजय निषाद, प्रवीण निषाद भी साथ मे मौजूद। उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन भी मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *