Advertisement

गोरखपुर दौरे पर BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में मौजूद

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गोरखपुर में श्री गोरक्षनाथ मंदिर में पूजा की। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौज़ूद थे।

Advertisement

गोरखपुर में बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप देख रहे हाेंगे एक-एक करके सभी समस्याओं का समाधान हो रहा है। यह वही प्रदेश है जहां माफियाओं और दंगाइयों का वर्चश्व रहता था। लेकिन गुंडे आज गुंडई भूल गए हैं, माफिया प्रदेश छोड़ गए हैं, उन्हें मालूम है कि अगर अराजकता की तो वसूली भी होगी।

आगे सीएम बोले यही वो धरती है जहां पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ने भारत की स्वाधीनता के लिए अपनी शहादत दी थी, अपना बलिदान दिया था। देश की आजादी के आंदोलन के दौरान 1857 में शहीद बंधु सिंह ने अपनी शहादत इसी धरती पर दी थी, अनेक क्रांतिकारियों ने समय-समय पर इस अभियान को आगे बढ़ाया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा हम जो मतदान हैं वो राष्ट्र के लिए करवाते हैं, देश के विकास के लिए मतदान करवाते हैं, मतदान भ्रष्टाचार के लिए नहीं, तुष्टीकरण के लिए नहीं कराते हैं। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @JPNadda के आह्वान पर कोरोना काल में बीजेपी के एक-एक कार्यकर्ता ने गरीब परिवार की सेवा की। गरीब को राशन दिलवाने से लेकर प्रवासी मजदूरों को भोजन देने का काम हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *