Advertisement

BJP की सहयोगी दलों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP, निषाद पार्टी और अपना दल UP में गठबंधन कर लड़ेगी चुनाव

BJP प्रेस कॉन्फ्रेंस
Share
Advertisement

Delhi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है। भाजपा की सहयोगी दलों के साथ Press conference चल रही है।

Advertisement

BJP प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा भाजपा, निषाद पार्टी और अपना दल उत्तर प्रदेश में गठबंधन कर चुनाव लडेगी। ऐसा निर्णय हुआ है। भाजपा की दोनों पार्टियों के साथ सीट को लेकर चर्चा हुई है। हम सब एकसाथ मिलकर 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

जिस तरह ये यूपी में काम हुए हैं उसके बाद हम कह सकते हैं कि जो कहा था वो किया है: नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बोले मोदी जी के नेतृत्व में और योगी जी के अथक प्रयासों से आज यूपी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बात चाहे शिक्षा की हो, कनेक्टिविटी की हो, निवेश की हो, हर जगह बड़े स्तर पर काम हुआ है। आज यूपी में लॉ एंड आर्डर जितना बेहतर है, ऐसा पहले कभी नहीं रहा। पांच साल पहले की बात की जाए तो माफियाओं का गिरोह का सरकारी संरक्षण में काम कर रहा था। आम आदमी भयभीत था। लेकिन अब कानून व्यवस्था पूरी तरह से आम जनता के लिए है।

आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज: जे.पी. नड्डा

नड्डा ने आगे प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को गति दी है। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में मोदी जी के आशीर्वाद से योगी जी के द्वारा बहुत काम किया गया है। उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले पलायन हो रहा था, गुंडागर्दी हो रही थी, अपहरण हो रहे थे, सरकार के सहयोग से माफिया पनप रहे थे। भाजपा सरकार के पिछले पांच साल की सरकार में ये सभी अराजक चीजें समाप्त हो गई हैं। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है।

देखें #LIVE…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *