Advertisement

उत्तर प्रदेश में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय: BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा

Share
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बूथ विजय अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि देश में वैक्सीन की उत्पादन क्षमता को काफी बढ़ाया गया है। दिसंबर महीने तक हमारे पास 135 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध हो जाएगी। दिसंबर के अंत तक हम शत-प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की डोज़ लगाने में सफल होंगे।

Advertisement

जे.पी. नड्डा ने कहा कि 2017 में हमने उत्तर प्रदेश से जो वादे किए थे उसे पूरा करने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया है। जनता के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंशवाद, जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति का अंत हुआ है और विकास की राजनीति प्रतिष्ठित हुई है।

भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वोपरि है- लक्ष्य है- अंत्योदय से गरीबी का उन्मूलन : नड्डा

बूथ विजय अभियान कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बोले कि एक समय था जब यूपी में भगवान श्रीराम का नाम लेना भी दुर्भर हो गया था, भगवान राम के सेवकों पर गोलियां चलाई गई थी, कांग्रेस ने तो भगवान श्रीराम के अस्तित्व को ही मानने से इनकार कर दिया था। आज सपा, बसपा और कांग्रेस सुविधा की राजनीति करने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए सर्वोपरि है- लक्ष्य है- अंत्योदय से गरीबी का उन्मूलन। धर्म है- सेवा ही संगठन। भारत फोकस है- गांव, गरीब और किसान का विकास। जीरो टॉलरेंस नीति है- आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ।

आगे उन्होनें कहा कि भाजपा संघर्ष से समाधान की यात्रा से बनी है। पार्टी के कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है, हम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। हमारे हर कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *