बॉलीवुड में आलिया भट्ट, सोमन कपूर के बाद अब बिपाशा बसु के घर भी गुड न्यूज़ आने वाली है। एक्ट्रेस बिपाशा बसु, जल्द ही मां बनने वाली हैं। बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए अपने फैंस और दोस्तों के साथ यह गुड न्यूज़ शेयर की। हांलाकि, पिछले कुछ दिनों से खबरें भी थी कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है, जिसपर बिपाशा बसु ने चुप्पी साध रखी थी। लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट होते ही बिपाशा के घर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
बिपाशा ने बेबी बंप के साथ फोटो भी साझा किया है, जिसमें बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में बिपाशा ने सफेद रंग की कमीज पहनी हुई है, और बेबी बंप दिख रहा है। तस्वीर में करण बेबी बंप को टच कर रहे हैं। बिपाशा ने इसके साथ एक लम्बा इमोशनल नोट भी लिखा है। बता दें, बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल, 2016 को हुई थी। इससे पहले दोनों एक-दूसरे को करीब दो साल तक डेट किया था।
बिपाशा ने फैंस को दिया गिफ्ट
एक्ट्रेस बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें बीते काफी वक्त से आ रही थीं, लेकिन हर बार बिपाशा और करण ने इस बात को महज एक अफवाह बताया। वहीं अब अचानक से एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की खबर ने हर किसी काफी सरप्राइज किया। साथ ही फैंस इस बात से काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी कमेंट कर बिपाशा को बधाई दे रहे हैं।
Drug Addictions: राजस्थान के जोधपुर को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़ा खुलासा किया…
Delhi University News: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान छठे चरण यानि 25 मई…
Threat to Muslim Ladies: लोकसभा चुनावों के बीच प्रयागराज से एक ख़बर सामने आई है.…
Haryana Accident: हरियाणा के अंबाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर देर…
Manohar Lal in Karnal: करनाल में 23 मई को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल…
Mayawati in Mirzapur: उत्तरप्रदेश में हुई एक चुनावी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवर्ण…
This website uses cookies.