Advertisement

Bihar Hooch Tragedy: छपरा में जहरीली शराब ने ली जान,8 लोगों की मौत,11 लोगों की आंखों की रोशनी गई

Share

Bihar Hooch Tragedy: जिलाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं प्रशासन ने अपने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेज दिया है। और बीमार लोगों को सरकारी खर्च पर अस्पताल लाया जा रहा है।

Bihar Hooch Tragedy
Share
Advertisement

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर (Bihar Hooch Tragedy) बरपाया है। बिहार के छपरा में 24 घंटे में जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 11 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। बुधवार को पूजा के बाद गांव के दर्जनभर लोगों ने शराब पी थी। जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब बताई जा रही।

Advertisement

आठ लोगों ने तोड़ा दम

जहरीली शराब कांड (Bihar Hooch Tragedy) के बाद मकेर के भाथा नोनिया टोली में दहशत का आलम है। फिलहाल कुछ लोग पीएमसीएच में भर्ती हैं। तो कुछ लोग छपरा सदर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनकी लिस्ट भी आई है। बता दें कि जहरीली शराब से प्रभावित  जिन 8 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनकी लिस्ट भी आई है। जिसमें चंदन महतो, कमल महतो,धनीलाल महतो, राजनाथ महतो, चंदेश्वर महतो, ओमनाथ महतो, सकलदीप महतो, चंदेश्वर महतो का नाम शामिल है।

11 लोगों की आंखों की रोशनी गई

इस जहरीली शराब से आंखों की रोशनी गवांने वालों में सकलदीप महतो, भरोसा महतो, उपेन्द्र महतो, धनी महतो, चंदेश्वर महतो, देवा नंद महतो, प्रेम महतो, सुपन महतो, अखिलेश महतो, लखन महतो, भोली महतो आदि शामिल हैं।

सदर अस्पताल में भर्ती इन मरीजों का हाल जानने डीएम और एसपी खुद अस्पताल पहुंचे। एम राजेश मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं प्रशासन ने अपने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेज दिया है और बीमार लोगों को सरकारी खर्च पर अस्पताल लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीमार लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी भी चल रही है।

बता दें बुधवार और फिर गुरुवार की सुबह को जहरीली शराब का सेवन करने के बाद से ही सभी की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद कई लोगों को पीएमसीएच रेफर किया गया था।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/big-news/gujarat-19-people-died-due-to-drinking-spurious-liquor-delhi-cm-kejriwal-attacked/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें