Advertisement

Bihar Cabinet Expansion:  बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार आज, नीतीश सरकार में RJD का पलड़ा भारी, जानें पूरा समीकरण

Share

Bihar Cabinet Expansion: आज सुबह साढ़े 11 बजे राजभवन में राज्यपाल फागु चौहान नए मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगे। मंत्रिमंडल में 31 नए मंत्री शामिल होंगे।

Bihar Cabinet Expansion
Share
Advertisement

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में भाजपा का दामन छोड़ कर नीतीश कुमार, आरजेडी (RJD) के पाले में आ गए हैं। बिहार में आरजेडी और जदयू की नई सरकार का आज विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) होगा। महागठबंधन की नई सरकार में कुल सात दल शामिल हैं। जिसमें तेज प्रताप समेत (Tej Pratap yadav) आरजेडी (RJD) कोटे से 16 मंत्री शपथ लेंगे। वहीं जेडीयू के 10 विधायक मंत्री बनेंगे। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हम (HAM) से एक विधायक को मंत्री बनाने का फैसला हुआ है।

Advertisement

आज सुबह साढ़े 11 बजे राजभवन में राज्यपाल फागु चौहान नए मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगे। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में 31 नए मंत्री शामिल होंगे। बता दें नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पहले ही सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ पहले ही ले चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में 31 नए मंत्री शामिल होंगे। इसमें 79 सीटों वाली आरजेडी के 16 मंत्री शामिल होंगे। जबकि 45 विधायकों वाली जेडीयू के 11 विधायक मंत्री बनाए जाएंगे, यानी विधायकों की संख्या के आधार पर आरजेडी का पलड़ा भारी है। इसके अलावा कांग्रेस से दो, हम पार्टी से एक और एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में सीपीआई-एमएल, सीपीआई और सीपीएम को जगह नहीं मिल पाई है।

आरजेडी से ये बन सकते हैं मंत्री

  • तेज प्रताप यादव
  • आलोक मेहता
  • अनिता देवी
  • सुरेंद्र यादव
  • चंद्रशेखर
  • ललित यादव
  • भाई वीरेंद्र
  • रामानंद यादव
  • सुधाकर सिंह
  • सरबजीत कुमार
  • सुरेंद्र राम
  • अख्तरुल शहीन
  • कार्तिक सिंह
  • समीर महासेठ
  • शहनवाज
  • भारत भूषण मंडल 

जेडीयू से ये बन सकते हैं मंत्री

  • विजय कुमार चौधरी
  • बिजेन्द्र प्रसाद यादव
  • श्रवण कुमार, संजय झा
  • अशोक कुमार चौधरी
  • लेशी सिंह
  • मदन सहनी
  • जमा खान
  • सुनील कुमार
  • शीला मंडल
  • जयंत राज
  • शीला मंडल

बता दें इससे पहले हाल ही में तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सोनिया से चर्चा भी की थी। 

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/big-news/bihar-political-crisis-nitish-kumars-grand-swearing-in-ceremony-tejashwi-yadav-touches-nitish-kumars-feet/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *