Advertisement

Himachal Election: हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही होगी OPS लागू- भूपेश बघेल

Himachal Election
Share
Advertisement

Himachal Election: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सतौन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ये बात कह रही है कि जिस दिन नई सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक होगी उसी दिन  यह फैसला होगा कि आपको (नौजवान) 1 लाख रोजगार दिए जाएंगे। ये आपका हक है।

Advertisement

1 लाख नौजवान को दिए जाएंगे रोजगार

प्रियंका गांधी ने कहा कि इसके साथ ही पहली मंत्रिमंडल की बैठक में पुरानी पेंशन योजना पर भी फैसला होगा। कांग्रेस पार्टी आपके लिए काम करना चाहती है। हमने निर्णय लिया है कि हर विधानसभा में 4 अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाएंगे ताकि आपके प्रदेश में शिक्षा को नई शक्ति मिले। आजादी से अब तक सबसे स्थिर सरकारें कांग्रेस ने दी हैं। भाजपा ने अस्थिरता फैलाई है। इस प्रदेश को जब बनाया गया तो सभी ने इंदिरा जी से यह कहा कि यह प्रदेश चल नहीं पाएगा। इंदिरा ने आपके भरोसे इस प्रदेश को बनाया, यहां के बुजुर्गों, कर्मचारियों, नौजवानों ने यह प्रदेश बनाया।

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही होगी OPS लागू

हिमाचल के सिरमौर जिले के सतौन में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का परचम लहराएगा और पार्टी की सरकार बनेगी। जयराम सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी दी है, अब उसे लौटाने का समय आ गया है। कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही ओपीएस व रोजगार पर फैसला लिया जाएगा। वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए बघेल ने कहा अगर रोटी सेकते समय उसे नहीं पलटें तो रोटी जल जाती है और इसलिए जयराम ठाकुर को जयराम जी कहते हुए आप सब को परिवर्तन लाना है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही 10 दिनों में OPS लाएंगे और 1 लाख लोगों को नौकरी और 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *