उज्जैन में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मिला एक दिन का आराम, चुनावी सभा में शामिल होने गुजरात जाएंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंची है। वहीं इस यात्रा को कई जगहों पर जमकर समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। वहीं इससे जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। इस यात्रा को एक दिन के लिए आराम दिया गया है। बता दें गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होने वाले है। ऐसे में इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी गुजरात में एक चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे है। वहीं सभाएं लेने के बाद फिर उज्जैन लौट आएंगे और यात्रा गुरुवार से फिर आगर मालवा की तरफ रवाना हो जाएगी। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा उज्जैन की सीमा में मंगलवार सुबह पहुंची थी।
भारत जोड़ो यात्रा पर लगा एक दिन का ब्रेक
वहीं राहुल गांधी ने महाकाल के दर्शन करने के अलावा बड़ी आमसभा को भी संबोधित किया। बता दें यात्रा ने मध्य प्रदेश में प्रवेश से पहले भी दो दिन का विश्राम महाराष्ट्र की सीमा में लिया था। तब भी राहुल गांधी ने दो दिन गुजरात जाकर चुनावी सभाएं ली थीं। 21 नवंबर को उन्होंने सूरत और राजकोट में जाकर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया था। इसी के साथ राहुल गांधी की ये यात्रा बुरहानपुर से उज्जैन तक 240 किलोमीटर की दूरी सात दिन में तय की। पहले यात्रा इंदौर में एक दिन का विश्राम लेने वाली थी, लेकिन बाद में तय शेड्यूल में बदलाव करते हुए यात्रा एक दिन पहले 30 नवंबर को उज्जैन पहुंची।