Azamgarh, Rampur By Election Result: उत्तर प्रदेश की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट तथा सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना रविवार को होगी। इनमें दिल्ली की राजिंदर नगर सीट भी शामिल है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की किस्मत का फैसला होगा। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। आजमगढ़ और रामपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव की मतगणना अब से सुबह 8 बजे से शुरू होगी। आजमगढ़ में अखिलेश यादव, रामपुर में आजम खान की प्रतिष्ठा दांव पर है।
इसकी वजह यह है कि आजमगढ़ अखिलेश और रामपुर की सीट आजम खान के इस्तीफा देने से खाली हुई है। दोनों जगहों पर पहले सपा का कब्जा रहा है। सवाल ये है कि क्या सपा अपना गढ़ बचा पाएगी? रामपुर में सपा के आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच मुकाबला है। आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के बीच त्रिकोणीय टक्कर है। सुबह 11 बजे तक इन दोनों सीटों पर तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।
आजमगढ़ में 49.48% प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पांच विधानसभाएं हैं-मुबारकपुर, आजमगढ़, मेंहनगर, सगड़ी और गोपालपुर। मुबाकरपुर में सबसे ज्यादा 51.70% मतदान हुआ। सगड़ी में 49.46%, गोपालपुर में 49.91% और सबसे कम मेंहनगर में 46.57% मतदान हुआ था।
रामपुर में सबसे ज्यादा मतदान बिलासपुर विधानसभा में हुआ था। सबसे कम वोटिंग का प्रतिशत शहर विधानसभा सीट पर रहा। स्वार में 42.29%, चमरऊवा 44.24%, बिलासपुर 46.13%, सदर रामपुर 31.45% और मिलक विधानसभा में 44.44% वोटिंग हुई थी।
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…
Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…
This website uses cookies.