Advertisement
बड़ी ख़बर

Azadi Ka Amrit Mahotsav: जाति,धर्म और क्षेत्र में बंटकर देश को कमजोर न होने दें – योगी आदित्यनाथ

Share
Advertisement

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की एकता और अखंडता के लिए सभी देशवासियों से एकजुट होने की अपील की है। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर काकोरी के शहीद मंदिर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेशवासियों से आजादी का अमृत महोत्स (Azadi Ka Amrit Mahotsav) व पूरे जोश और उल्लास के साथ हर घर तिरंगा फहराकर मनाने के लिए कहा।

Advertisement

इस मौके पर उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन की याद में डाक टिकट का अनावरण किया। संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष का शुभारंभ करने के साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ ही विधायक जयदेवी, आशुतोष टंडन और महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन क्रांतिकारियों ने काकोरी की प्रसिद्ध घटना को अंजाम दिया था। तमाम अत्याचारों के बावजूद देश के वीरों को विदेशी ताकतें रोक नहीं सकी थीं। उत्तर प्रदेश की इस पावन धरती पर 1857 की आजादी की पहली लड़ाई शुरू हुई। मंगल पांडेय ने मेरठ तो रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी झांसी नहीं दूंगी, कहकर अंग्रेजों को ललकारा। काकोरी ट्रेन एक्शन, गोरखपुर में चौरी-चौरा कांड देश को आजाद कराने के लिए हुए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल और भगत सिंह जैसे वीरों की वजह से देश आजाद हुआ। आज देश आजादी का महोत्सव मना रहा है।

अगले 25 साल लक्ष्य दिखाएगा भारत की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगले 25 साल का लक्ष्य तय करें कि वे देश को किस रूप में देखना चाहते हैं। जब हम आजादी की सौंवीं वर्षगांठ मना रहे होंगे तब वो भारत हमारे सामने होगा।

4679 रुपए के लिए अंग्रेजों ने खर्च किए 10 लाख रुपए से ज्यादा
मुख्यमंत्री ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना अंग्रेजों के लिए कितनी बड़ी चुनौती थी इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि महज 4679 रुपए के लिए उन्होंने उस समय 10 लाख रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.