मणिपुर: मणिपुर के इंफाल में BJP कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि कोई देश तोड़ने में लगा है और हम लोग देश के संस्कृति की रक्षा करते हुए देश को जोड़ने में लगे हैं। शिक्षा हो या स्वास्थ्य हो आपने (मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह) 5 साल में बजट को दोगुना कर दिया है।
जे. पी. नड्डा ने कहा कि आज हम अपने देश के लिए तो वैक्सीन बना ही रहे हैं बल्कि अब दुनिया को देने के लिए भी तैयार हो गए हैं। आने वाले 3 या 4 दिनों में भारत 100 करोड़ टीके लगाने का रिकॉर्ड बना देगा। कोई देश को तोड़ने के लिए लगा है और हम जैसे लोग भारत की संस्कृति की रक्षा करते हुए देश को जोड़ने में लगे हैं। कई नेशनल हाईवे बन रहे हैं, करीब 300 परियोजनाओं का श्रीगणेश हो गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारा निवेश दोगुना हो गया।
आगे उन्होनें कहा कि ये स्थान आजादी का गेटवे था, आजाद हिंद फौज का पहला झंडा यहीं फहराया गया था और अब ये मोदी जी के नेतृत्व में gateway of development है। देशभर में ऐसे लगभग 525 कार्यालय बन रहे हैं। हम हर ज़िले में कार्यालय बना रहे हैं। लगभग 175 कार्यालय बन चुके हैं और 180 पर काम चल रहा है।
LSG vs MI: मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 144 रन बनाए…
Rohtas News: घटना रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र की है. यहां मंगलावर की दोपहर…
Chitrakoot: चित्रकूट जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई. आग के चपेट…
Crime in MP: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सनकी प्रेमी की दिल को झकझोर…
Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…
Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…
This website uses cookies.