अमृतसर: AAP Road Show में उमड़े जनसैलाब से गदगद हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- लव यू पंजाब

अमृतसर: पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान और AAP के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब (Punjab) में जीत के बाद अमृतसर में रोड शो (AAP Road Show) किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों ने कमाल कर दिया, लव यू पंजाब। पूरी दुनिया को ये यकीन नहीं हो रहा कि पंजाब में इतना बड़ा इंकलाब आ गया है कि सब हार (Punjab Assembly election) गए। ये बहुत बड़ा इंकलाब है और ये पंजाब के लोग ही कर सकते थे पूरी दुनिया में और किसी में इतनी ताकत नहीं थी।
पंजाब में इतना बड़ा इंकलाब आ गया है कि सब हार गए
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बोले जो लोग पंजाब को लूट रहे थे वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी सब पूरी होंगी। 16 तारीख को भगवंत मान मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे तो उस दिन पंजाब (AAP Road Show) का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा। हम रंगला पंजाब बनाएंगे। कई सालों के बाद आज पंजाब (Mega Road Show) के लोगों को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। अब ईमानदार सरकार बनेगी।

अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर होगा खर्च
पंजाब (AAP Road Show) के नामित मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Maan) ने अमृतसर (Amritsar) में कहा हमने 122 लोगों की सुरक्षा कम कर दी है और इसके कारण 403 पुलिसकर्मी और 27 पुलिस वाहन थानों में लौट आए हैं। किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं होंगी, लेकिन शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें जरूर होंगी।